Box Office Collection: Mission Mangal ने Shahid Kapoor की Kabir Singh को इन मामलों में पछाड़ा

Box Office Collection Kabir Singh ने 277 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल किया था वहीं मिशन मंगल ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है दर्शकों को पसंद आ रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Aug 2019 09:50 AM (IST)
Box Office Collection: Mission Mangal ने Shahid Kapoor की Kabir Singh को इन मामलों में पछाड़ा
Box Office Collection: Mission Mangal ने Shahid Kapoor की Kabir Singh को इन मामलों में पछाड़ा

नई दिल्ली, जेएनएन। Box Office Collection: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हुई थी जिसने 277 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म मिशन मंगल ने कुछ मामलों में कबीर सिंह को पछाड़ दिया है। महज पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म मिशन मंगल अच्छी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म जल्द 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। 

दरअसल ओपनिंग की बात करें तो इस मामले में कबीर सिंह को मिशन मंगल ने पछाड़ दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई मिशन मंगल ने 29.16 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग की थी। इस प्रकार यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई है। इससे ऊपर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत है जिसने 42.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं कबीर सिंह ने 20.21 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। आपको बता दें कि मिशन मंगल गुरुवार को रिलीज हुई थी जिस कारण फिल्म को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है। वहीं कबीर सिंह शुक्रवार को हर फिल्म की तरह रिलीज हुई थी। 

एक और केटेगरी में कबीर सिंह को मिशन मंगल ने पीछे कर दिया है। अगर बात करें रविवार के कलेक्शन की तो कबीर सिंह को पहले रविवार को 27.26 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मिशन मंगल ने पहले रविवार यानि 18 अगस्त को 27.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रकार फिल्म ने रविवार को कलेक्शन के मामले में कबीर सिंह को पछाड़ दिया। 

बताते चलें कि फिल्म मिशन मंगल अच्छी रफ्तार के साथ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म जल्द 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। 

(नोट: सभी आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं जिसमें अंतिम बदलाव संभव है)

यह भी पढ़ें: Super 30 Box Office Collection Day 40: बॉक्स ऑफिस पर Hrithik Roshan की सुपर 30 की हो गई इतनी कमाई

यह भी पढ़ें: Mission Mangal Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ की कमाई के बाद ऐसी है Akshay Kumar की रफ्तार

chat bot
आपका साथी