देसी मगर परदेसी हीरोइनें

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत की ग्लोबल मौजूदगी दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है। वैसा करने में परदेसी कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। खासकर अभिनेत्रियां। उनमें कुछ खालिस परदेसी हैं, तो कई देसी मूल की परदेसी हीरोइनें हैं। वे पली-बढ़ी तो ऑस्ट्रेलिया, फ्रैंकफर्ट, अबु धावी, कनाडा और

By Edited By: Publish:Fri, 04 Oct 2013 02:03 PM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2013 02:21 PM (IST)
देसी मगर परदेसी हीरोइनें

मुंबई। हिंदी फिल्म जगत की ग्लोबल मौजूदगी दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है। वैसा करने में परदेसी कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। खासकर अभिनेत्रियां। उनमें कुछ खालिस परदेसी हैं, तो कई देसी मूल की परदेसी हीरोइनें हैं। वे पली-बढ़ी तो ऑस्ट्रेलिया, फ्रैंकफर्ट, अबु धावी, कनाडा और इंग्लैंड में हैं, पर उनकी जड़ें हिंदुस्तान की मिट्टी से जुड़ी हुई हैं। लुक, लहजा और अदाकारी से वे देसी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस फेहरिस्त में पहला नाम कट्रीना कैफ का आता है। उनकी पैदाइश हांगकांग की है। उनकी मां इंग्लिश मूल की और पिता कश्मीर से हैं। कट्रीना का बचपन कई देशों में बीता। वे चार साल की थीं, जब उनका परिवार हांगकांग से चीन, फिर जापान शिफ्ट हुआ। आठ साल की उम्र में परिवार फ्रांस चला गया। उसके बाद स्विट्जरलैंड, पौलेंड, जर्मनी में उनके दिन बीते। 17 साल की उम्र में वे करियर बनाने मुंबई आ गई। वे बीते नौ सालों से फिल्म जगत में अपना परचम लहरा रही हैं।

पढ़ें:साधना का फल मिला-पल्लवी शारदा

कट्रीना के बाद फेमस होने वाली एवलिन शर्मा महज तीन फिल्में करने के बाद उन्हें स्टार रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला 'ये जवानी है दीवानी' में। इससे पहले वे 'नौटंकी साला' में थीं। एवलिन की पैदाइश फ्रैंकफर्ट, जर्मनी की है। उनके पिता हिंदुस्तानी हैं और मां जर्मन। उनकी पढ़ाई ब्रिटेन में हुई। वहीं उन्होंने मॉडलिंग भी की। वे अदाकारी के अलावा भारत के गांवों में रहने वाले सुविधाविहीन बच्चों के लिए चैरिटी भी करती हैं। फिल्म 'इसक' में वे प्रतीक बब्बर के साथ नजर आई थीं। आगे वे टी-सीरीज की फिल्म 'यारियां' कर रही हैं।

विशाखा सिंह कुछ साल पहले फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में नजर आई थीं। फिल्म नहीं चली, तो वे वापस इंग्लैंड चली गई पिता के कारोबार में हाथ बंटाने, लेकिन उनका दिल वहां नहीं लगा। वे नए हौसले के साथ मुंबई आ गई। वे 'फुकरे' और 'अंकुर अरोड़ा मर्डर केस' में अपने काम से लोगों की नजरों में आ गई। अदाकारी के अलावा वे फिल्म निर्माण में भी जुटी हैं। उन्होंने गुनीत मोंगा की फिल्म 'पेडलर्स' में पैसा भी लगाया है। विशाखा कहती हैं, 'मुझे खुद को जौनपुर का ही कहलाने पर गर्व होता है। अबु धाबी में पैदाइश व लंदन में सिर्फ पढ़ाई हुई है, पर मैं अपने को जौनपुर का प्रतिनिधि मानती हूं। यह सुनकर अच्छा लगता है कि पहले पापा और अब मैं वहां का नाम रोशन कर रही हूं। जौनपुर से मेरी जड़ें सदा जुड़ी रहेंगी।'

पढ़ें:कैट के नाम पर भड़के रणबीर

देसी मूल की परदेसी हीरोइनों में पल्लवी शारदा भी हैं। 'माई नेम इज खान' और 'दस तोला' में छोटी भूमिकाएं निभाने के बाद अब उनकी बड़ी भूमिका वाली फिल्म 'बेशरम' आ रही है। फिल्म में वे रणबीर कपूर के साथ हैं। पल्लवी के माता-पिता पंजाबी हैं। वे दिल्ली से हैं, लेकिन तीस सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। पल्लवी की पैदाइश पर्थ की है, जबकि उन्होंने पढ़ाई मेलबर्न में की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के 15 साल भरतनाट्यम सीखने में दिए। पल्लवी के मुताबिक, 'मुझे बचपन से ही हिंदी फिल्में देखने का शौक है। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी की अदाएं, उनका डांस व उनकी अदाकारी मुझे बड़ी रोमांचित करती थीं। हिंदी फिल्मों के जरिए ही भारतीय संस्कृति का भान हुआ। उसके जरिए ऑस्ट्रेलिया में बैठे-बैठे अपने देश भारत को जान व समझ सकी। मैं एक प्रशिक्षित डांसर हूं। हिंदुस्तानी हूं तो कहीं और जाने का कोई मतलब नहीं था। जब मेरी पढ़ाई खत्म हुई तो मैं तीन साल पहले मुंबई आ गई। मैं यहां किसी को जानती नहीं थी। मैंने सीधा रास्ता अपनाया। अपना पोर्टफोलियो लेकर निर्माता-निर्देशकों के दफ्तर के चक्कर काटे। ऑडिशन दिए..। इस बीच मैं थिएटर भी करती रही। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेट की बहन श्रुति के प्ले 'ताज एक्सप्रेस' में अभिनय किया। उसके बाद से फिल्मों में मेरे लिए नए रास्ते खुलते चले गए।'

इंटरनेट साइट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्री सनी लियोन का ताल्लुक भी हिंदुस्तान से है। वे पंजाबी हैं। उनके पिता की पैदाइश तिब्बत की है, जबकि लालन-पालन दिल्ली में हुआ। उनकी मां हिमाचल प्रदेश के सिरमौर इलाके की हैं। सनी का जन्म सारनिया, कनाडा में हुआ। अब वे हिंदी फिल्मों में व्यस्त हैं। टीवी शो 'बिग बॉस' ने उन्हें भरपूर लोकप्रियता दी। इसके बाद उन्हें तुरंत फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। खासकर उनकी बोल्ड इमेज को फिल्मकार भुनाने में लगे हैं। पहले 'जिस्म 2' में उन्होंने रणदीप हुडा और अरुणोदय सिंह के साथ गर्मागर्म सीन दिए। फिर 'शूटआउट ऐट वडाला' में हॉट आइटम नंबर किया। अब उनकी 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट पर खासी सुर्खियां बटोर रही है। वे सचिन जोशी के साथ एक फिल्म 'जैकपॉट' में भी नजर आएंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी