Alia Bhatt के घर आया नया मेहमान, सोशल​ मीडिया पर तस्वीर शेयर की जताई खुशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में हैं। हाल ही में आलिया के घर में नए मेहमान की एंट्री हुई हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 05:13 PM (IST)
Alia Bhatt के घर आया नया मेहमान, सोशल​ मीडिया पर तस्वीर शेयर की जताई खुशी
Alia Bhatt के घर आया नया मेहमान, सोशल​ मीडिया पर तस्वीर शेयर की जताई खुशी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स पेट लवर्स हैंं। उनके पास एक नहीं बल्कि कई पेट हैं। किसी को डॉग रखने का शौक है, तो किसी को बिल्ली पालना पसंद है। ऐसा ही शौक रखती हैं एक्ट्रेस आलिया भट्ट। आलिया को जितना प्यार अपनी एक्टिंग से हैं उतना ही उन्हें अपने पेट से भी है। आलिया के घर हाल में नए मेहमान की एंट्री हुई हैं। ये नया मेहमान है। एक छोटी सी, प्यारी सी बिल्ली। जी हां! उनके घर एक नए मेहमान का स्वागत किया गया है।

 

View this post on Instagram

This girl duo just became a girl trio. Meet our new baby Juniper. Her skills include biting, selfie-taking and being generally adorable.

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Jul 4, 2020 at 1:36am PDT

आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपने घर में एक नए मेहमान यानी एक प्यारी सी बिल्ली का स्वागत किया है। आलिया और शाहीन भट्ट ने एक नई कैट को अपने घर में जगह दी है। बिल्ली के साथ उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो शेयर करने के सा​थ की आलिया ने बताया कि ये शैतान और प्यारी सी  प्यारी बिल्ली बहुत काटती है।

 

View this post on Instagram

Got a bitey new flatmate.

A post shared by Shaheen Bhatt (@shaheenb) on Jun 26, 2020 at 2:17am PDT

अलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन शाहीन और छोटी कैट के साथ नजर आ रही हैं। इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हम लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। उनके स्किल्स में काटना, सेल्फी लेना और बेहद क्यूट होना शामिल है।'

 

View this post on Instagram

like mother like cat 🙎‍♀️🐱

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Nov 18, 2019 at 7:46pm PST

 

View this post on Instagram

they make everything better 🧡

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on Jun 8, 2020 at 2:06am PDT

बता दें​ कि जुनिपर के अलावा आलिया के पास पहले से ही एक सफेद रंग की बिल्ली है। जो काफी क्यूट है। वहीं उनके पास एक डॉग भी है। जिसके साथ आलिया ने कई तसवीरें आपने इंस्टाग्राम आउंट पर शेयर की है। इन तसवीरों से साफ पता चालता है कि आलिया को जानवरों से बेहद लगाव है। 

chat bot
आपका साथी