जानिए, बिपाशा और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती में आई दरार की असली वजह

एक दूसरे के बुरे वक्त में साथ देने वाली बिपाशा बसु और प्रियंका चोपड़ा के दोस्ती मेंं दरार आ गई हैं और इसकी वजह राधिका आप्टे हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2016 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2016 04:51 PM (IST)
जानिए, बिपाशा और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती में आई दरार की असली वजह

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और बिपाशा बसु अच्छी दोस्त हैं, इस बात से ज्यादातर लोग वाकिफ होंगे, लेकिन खबरें आ रही हैं कि इनकी दोस्ती के बीच दरार आ गई हैं और दोनों के बीच इस कढ़वाहट की वजह एक फिल्म है। दरअसल प्रियंका अपने बैनर तले बिजनेस वूमेन कल्पना सरोज की जिंदगी पर फिल्म बना रही हैं जिसमें लीड रोल के लिए वो बिपाशा की जगह राधिका आप्टे को साइन कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का को-स्टार के साथ इंटिमेट सीन ऑनलाइन हुआ लीक

बता दें बिपाशा और प्रियंका की दोस्ती साल 2000 से है। दोनों ने संघर्ष के दिनों में एक-दूसरे का काफी साथ दिया था। प्रियंका ने ही सबसे पहले बिपाशा को करण सिंह ग्रोवर के साथ उनकी शादी की बधाई दी थी। शादी के बाद बिपाशा ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। इसी वजह से उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। वहीं प्रियंका ने दोस्ती को दरकिनार करते हुए राधिका को यह रोल दे दिया। प्रियंका को लगता है कि राधिका इस किरदार के साथ बेहतर इंसाफ कर पाएंगी।

दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 'एमएस धोनी' का जलवा बरकरार

खैर अभी प्रियंका ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन अगर ऐसा होता है, तो बिपाशा के लिए ये एक बड़ा झटका होगा। लंबे समय से एक तो उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

chat bot
आपका साथी