तीन साल बाद बिपाशा और करण की बदल जायेगी ‘आदत’

शादी के बाद से बिपाशा और करण पहले तो लंबे हनीमून ट्रिप पर रहे और बाद में सिर्फ कई रियलिटी शोज़ में ही साथ नज़र आये।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 29 May 2018 01:54 PM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 01:54 PM (IST)
तीन साल बाद बिपाशा और करण की बदल जायेगी ‘आदत’
तीन साल बाद बिपाशा और करण की बदल जायेगी ‘आदत’

मुंबई। दो साल पहले बिपाशा बसु ने अपना फिल्मी करियर बीच में ही रोक कर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली थी। तब से दोनों टीवी शो और पार्टियों में भी नज़र आते दिखे हैं लेकिन अब बड़े परदे पर उनकी वापसी होगी।

ख़बर है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, मीका सिंह की प्रोड्यूस की हुई फिल्म आदत में काम करने वाले हैं। इस फिल्म को बिपाशा के फेवरेट राज़ डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने लिखा है लेकिन वो इस फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे बल्कि ये ज़िम्मेदारी भूषण पटेल को दी गई है, जिन्होंने अलोन का निर्देशन किया था। साल 2015 में आई इसी फिल्म के बाद से बिपाशा ने किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। इसी फिल्म के सेट पर बिपाशा और करण के बीच प्यार हुआ था और बाद में मार्च 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। वैसे तीन साल में करण 2015 में ही हेट स्टोरी 3 में नज़र आये थे और इस साल 3 देव में भी आयेंगे। फिल्म आदत, लाइफ़ से जुड़ी हुई कहानी पर आधारित है। हालांकि विक्रम की इस कहानी के बारे में अभी कोई ख़ुलासा नहीं किया गया है लेकिन बिपाशा और विक्रम की पिछली फिल्मों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आदत में भी कई सारे सस्पेंस और थ्रिलिंग मोमेंट देखने मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म के निर्देशक ने तैयारी शुरू कर दी है और ये फिल्म सात जून से लंदन के शूटिंग शेड्यूल से शुरू की जायेगी। शादी के बाद से बिपाशा और करण पहले तो लंबे हनीमून ट्रिप पर रहे और बाद में सिर्फ कई रियलिटी शोज़ में ही साथ नज़र आये।

बिपाशा बसु को लेकर पिछले दिनों लगातार ख़बरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बन सकती हैं। लेकिन इन ख़बरों को खारिज करते हुए बिपाशा ने ऐसी ख़बरों को निराधार बताया था और यह साफ कर दिया कि एेसा कुछ नहीं है। बिपाशा ने ट्विट किया था कि, मैं फिर से हैरान हूं। मैंने कार में बैठते समय अपने बैग को अपनी गोद में रखा तो कुछ मीडिया वालों ने मेरी प्रेग्रेंसी की ख़बरें बना दीं। दोस्तों में प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह सब बहुत इरिटेटिंग है। आप शांत रहें। यह तभी होगा जब हम चाहेंगे। आपको बता दें कि, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक विज्ञापन किया था और वे अस्पताल के बाहर नज़र आए थे, तभी से एेसी ख़बरें आने लगी थी कि बिपाशा मां बन सकती हैं। लेकिन  बिपाशा ने साफ कह दिया है कि एेसा कुछ नही है।

यह भी पढ़ें: Box Office:सोमवार को भी जॉन अब्राहम की ‘परमाणु’ ने दम दिखा दिया

chat bot
आपका साथी