दोस्त बने दुश्मन, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा की हुई लड़ाई

जब विकास प्रियांक पर गुस्सा करते हैं तो वह विकास को पानी की बोतल से मारने की कोशिश कर रहे थे!

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 04:27 PM (IST)
दोस्त बने दुश्मन, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा की हुई लड़ाई
दोस्त बने दुश्मन, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा की हुई लड़ाई

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मनोरंजन इंडस्ट्री में कोई भी दोस्ती या दुश्मनी स्थाई रूप से नहीं होती। कभी अच्छे दोस्त दुश्मन बन जाते हैं तो कभी पक्के दुश्मन दोस्त। कुछ ऐसा ही हुआ है बिग बॉस के पिछले सीजन के प्रतिभागी रहे विकास गुप्ता और प्रियांक के बीच।

दोनों इन दिनों ऑल्ट बालाजी के शो में पंच बीट में साथ काम कर रहे थे, विकास इस शो के निर्माता थे और प्रियांक कलाकार। ऐसे में खबर है कि विकास ने अचानक यह तय किया कि वह प्रियांक के साथ इस शो का दूसरा भाग नहीं बनाएंगे। खबर है कि दोनों के बीच इतनी लड़ाई हो गई कि पुलिस को बुलाने तक की नौबत आ गई थी। इस दौरान प्रियांक की कथित गर्ल फ्रेंड बेनाफसा भी मौजूद थीं। खबरों के अनुसार दोनों के बीच लड़ाई जिम में हुई थी।

यह भी पढ़ें: कपिल के शो में वहीदा रहमान का खुलासा, क्या हुआ था जब अमिताभ बच्चन को मारा था थप्पड़!

एक होटल के जिम में जब विकास जिम कर रहे थे, तभी वहां प्रियांक आ गए थे और उन्होंने दरवाजे पर खड़े होकर विकास का रास्ता रोक लिया था। लेकिन फिर प्रियांक जबरन उनके साथ इस लड़ाई का वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। जब विकास इन पर गुस्सा करते हैं तो वह विकास को पानी की बोतल से मारने की कोशिश करते हैं। विकास की यही कोशिश होती है कि वह बाहर आकर पुलिस को बुलाए। तभी बेना़फसा वहां आकर यह मामला सुलझाने की कोशिश करती हैं। फिर दोनों अपने अपने रास्ते चले जाते हैं।

यह भी पढ़ें: अनीता हसनंदानी की प्रेगनेंसी न्यूज़ की सच्चाई, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर

बता दें कि इसके बाद से ही ख़बरें आने लगी हैं कि अब यह दोनों कभी भी साथ काम नहीं करने वाले हैं। दोनों में किस बात को लेकर हंगामा हुआ है। यह खबर अबतक सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी