Bigg Boss 13: Salman Khan के साथ दिखेंगी राखी सावंत! क्या पति भी आएंगे नजर?

Bigg Boss 13 राखी सावंत का कहना है कि वो बिग बॉस के नए सीजन के ओपनिंग एक्ट में सलमान खान के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। (फोटो- Rakhi Sawant Instagram)

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 11:51 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 11:51 AM (IST)
Bigg Boss 13: Salman Khan के साथ दिखेंगी राखी सावंत! क्या पति भी आएंगे नजर?
Bigg Boss 13: Salman Khan के साथ दिखेंगी राखी सावंत! क्या पति भी आएंगे नजर?

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने अलग-अलग स्टेटमेंट से सुर्खियों में आ जाती हैं। कभी शादी तो कभी हनीमून या फिर कोई विवादास्पद स्टेटमेंट के जरिए वो खबरों में शामिल हो जाती हैं। अभी राखी सावंत अपने पति और बिग बॉस-13 को लेकर सुर्खियों में हैं। दरसअल, राखी सावंत का कहना है कि वो बिग बॉस में सलमान के साथ ओपनिंग एक्ट करने वाली हैं। साथ ही वो अपने नए गाने छुप्पन छुरी पर डांस भी करेंगी।

इस बात का खुलासा खुद राखी सावंत ने ही किया है और उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं, ''मैं छप्पन छुरी सॉन्ग पर बिग बॉस में ओपनिंग एक्ट कर रही हूं। थैंक्यू सलमान मुझे सपोर्ट करने के लिए। पिछले कितने सीजन में मैंने सलमान खान के साथ परफॉर्म किया है। मैंने आज ही सलमान खान और कलर्स को मैसेज किया, वो इस बात से सहमत हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on Aug 11, 2019 at 5:42am PDT

साथ ही खबरें ये भी हैं कि इस शो के दौरान उनके पति रितेश भी सबसे सामने आ सकते हैं। इस बात की कोई पुष्टि नहीं है, लेकिन राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति सलमान खान के शो में सबसे सामने आ सकते हैं और सलमान खान का शो भी शुरू होने वाला है। वहीं राखी भी इस शो में जाने की बात कर रही हैं तो उत्सुकता है कि क्या उनके पति सबसे सामने आएंगे?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanks thanks 🙏 to God im parfoming in bigboss13 opening act with salman khan Wooow great 👍#salmankhan #bigboss13 #colorstv #chappanchuri

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on Sep 6, 2019 at 6:54am PDT

बता दें कि इस गाने के रिमिक्स वर्जन के लिए राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर हिट होने वाली महिला रानू मंडल को ऑफर दिया है। वह इस गाने के लॉन्च के दौरान अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में आ गईं। दरअसल, मुंबई में राखी सावंत के गाने छप्पन छुरी का लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस मौके पर राखी ने बेज कलर की शिमर ड्रेस पहन रखी थी जो कि बहुत ज्यादा रिवीलिंग और ट्रांसपेरेंट थी। इस इवेंट में राखी ने अपने गाने छप्पन छुरी पर खूब जमकर डांस किया था।

chat bot
आपका साथी