Bigg Boss 13 Update Day 10: देबोलिना भट्टाचार्य बनी घर की पहली क्वीन!

Bigg Boss 13 Update Day 10 कोएना मित्रा और आरती सिंह के बीच हुई बहस पारस और शहनाज़ में हुई नोंक-झोंक वहीं क्वीन के लिए भी जारी घमासान है! (Photo-Instagram/Devoleena)

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 07:28 AM (IST)
Bigg Boss 13 Update Day 10: देबोलिना भट्टाचार्य बनी घर की पहली क्वीन!
Bigg Boss 13 Update Day 10: देबोलिना भट्टाचार्य बनी घर की पहली क्वीन!

नई दिल्ली, जेएनएनl Bigg Boss 13 Update Day 10: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो को दर्शकों का जहां एक ओर ढेरों प्यार मिल रहा हैंl वहीं घर के कंटेस्टेंट भी घर की कड़ी हो रही चुनौतियों से निपटने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैंl इसके अलावा कोएना मित्रा और आरती सिंह भी घर में बहस करते हुए देखें जा सकते हैंl

एक अन्य टीजर में आरती सिंह को सिद्धार्थ शुक्ल को समझाते हुए भी देखा जा सकता हैंl इसके अलावा घर के क्वीन के चुनाव के लिए भी आज लड़ाई हुए हुए देखी जा सकती हैंl

Bigg Boss 13 Update Day 10:

11:40 PM: देबोलिना घर की नई क्वीन बनती हैl वह नॉमिनेशन से भी बच जाती हैंl वह घर के सभी नियमों की पहरेदार भी बन जाती हैंl इसके पहले अबू मलिक चाबी लेकर देबोलिना को बाहर निकालते है और वह क्वीन बनती हैंl इसके बाद शहनाज़ गिल सिद्धार्थ शुक्ल को रश्मि देसाई की बातें बताती हैंl   

11:30 PM: शहनाज़ गिल को पारस छाबड़ा समझाते हैl रश्मि देसाई कहती है कि अभी उन्होंने खेल खेलना शुरू नहीं किया है लेकिन जब खेलना शुरू करेंगीl तब वह किसी को भी नहीं छोड़ेंगीl वहीं सिद्धार्थ डे रश्मि देसाई को चाबी देते है और वह आरती सिंह का मटका पानी में फेंक देती हैंl रश्मि देसाई और शहनाज़ गिल फिर इस बात पर बात करते हैंl

11:20 PM: आरती सिंह कोएना मित्रा से कहती है कि उन्होंने कोई भीख नहीं मांगी हैंl पारस और माहिरा के बीच दोस्ती बढ़ रही हैंl सिद्धार्थ शुक्ल एक बार फिर शहनाज़ गिल को बाहर निकालते है और वह रश्मि देसाई का मटका फोड़ देती हैंl

11:10 PM: पारस माहिरा शर्मा का मटका बचाने की कोशिश करते है लेकिन शहनाज़ उनका मटका पानी में डाल देती हैंl इसके बाद माहिरा और शहनाज़ के बीच मटके को लेकर बहस होती हैंl पारस और शहनाज़ भी माहिरा को लेकर बहस करते हैंl माहिरा शहनाज़ से कहती है कि हमने भी पंजाब में काम किया है और उन्होंने भी हिट दिए हैंl इसके बाद दलजीत माहिरा को समझाती हैंl असीम आरती को बाहर निकालते है और वह कोएना मित्रा का मटका तोड़ देती हैंl इसके बाद सिद्धार्थ डे, कोएना और आरती इस बात को लेकर बहस करने लगते हैंl

11:00 PM: वहीं शहनाज़ भी अब खेल खेलना शुरू करती है और सिद्धार्थ शुक्ल से किसे क्वीन बनाना चाहिएl इस पर चर्चा करती हैंl कोएना और पारस भी क्वीन बनाने को लेकर चर्चा करते हैंl आरती और पारस भी कोएना को लेकर चर्चा कर रहे होते है और वहीं कोएना आ जाती हैंl शहनाज़ गिल टाइगर श्रॉफ के फोटो को जाकर चूम लेती है और कहती है क्या पता उन्हें उनके साथ काम करना पड़ जाएl

10:50 PM: कोएना मित्रा अपने आपसे बात करती है कि वह फेक दोस्ती या फेक रोमांस नहीं करेंगीl वह घर के लड़कों से फेवर नहीं लेंगीl सुबह 11 बजे फिल्म कॉकटेल का गाना बजता है और सभी डांस करते नजर आते हैंl घर में सिद्धार्थ डे और शेफाली किसे क्वीन बनाना चाहिए, इस पर चर्चा करते हैंl वहीं पारस माहिरा से कहते है कि शहनाज़ को समझ नहीं है कि दोस्ती क्या हैंl

10:40 PM: शहनाज़ अबू मलिक से कहते है कि उनके मन में पारस के लिए फीलिंग्स हैंl वहीं सिद्धार्थ शुक्ल को आरती समझाती है कि उन्हें गुस्सा नहीं करना चाहिएl इससे वह बुरे दिखाई देते हैl वह उन्हें आगे की बात सोचकर टिककर खेलने की बात कहती हैंl

10:30 PM: शहनाज़ पारस से घर के क्वीन के टास्क को लेकर बहस करती नजर आ रही हैंl पारस अपने मन की बात करने की बात कहते हैंl पारस शहनाज़ को समझाते हैl हालांकि शहनाज़ रोने लगती हैंl पारस शहनाज़ से कहते है भाड़ में जाओंl

 

View this post on Instagram

Aapko lagta hai @artisingh5 ki baat mean thi ya unhone kiya #AsimRiaz ki baat par overreact? Watch #BiggBoss13 every Mon-Fri, 10:30 PM & Sat-Sun, 9 PM. Anytime on @voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on Oct 9, 2019 at 6:07am PDT

chat bot
आपका साथी