Bigg Boss 13: घर से बेघर हो गया एक और प्रतिभागी? जानें- किसका हुआ खेल खत्म!
Bigg Boss 13 बिग बॉस के घर एक और प्रतिभागी बेघर होने वाला है और खबर आ रही है कि विशाल आदित्य सिंह को घर से बाहर देखा गया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बेघर होने और उनके वापस घर में एंट्री लेने का दौर जारी है। इस हफ्ते में कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा और इस बार घर में किसी की एंट्री नहीं होगी, जबकि एक कंटेस्टेंट बाहर होने वाला है। इस क्रम में इस बारी है विशाल आदित्य सिंह की। जी हां, खबरों की मानें तो विशाल आदित्य सिंह जल्द ही घर से बाहर होने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक पोस्ट में बताया गया है कि विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो गए हैं। दरअसल, विशाल के बाहर जाने की खबर इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि विशाल को बिग बॉस के घर से बाहर एक कार में देखा गया था। इसकी वजह से माना जा रहा है कि विशाल घर से बाहर हो गए हैं। आज देखना होगा कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है और क्या विशाल सही में घर से बेघर हो जाते हैं। View this post on Instagram A post shared by SHENAAZ 🌟 SIDHARTH (@shehnaazgill011) on Feb 1, 2020 at 5:01am PST
आपको बता दें कि विशाल उन कंटेस्टेंट्स में से हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए घर में एंट्री की थी। शो में विशाल की अभी तक घर के कई सदस्यों जैसे सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, पारस छाबड़ा से झगड़ा हो चुका है और इसी के वजह से उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरी हैं। इस बार उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की भी घर में एंट्री हुई थी, जिसके बाद विशाल ज्यादा नजरों में आ गए थे।
A post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713) on Feb 1, 2020 at 2:05am PST
हालांकि, घर में दोनों के बीच झगड़ा ही देखने को मिला और हाल ही में मधुरिमा ने विशाल को बर्तन से पीटती नजर आई थीं, जिसके बाद मधुरिमा तुली का भी घर से सफर खत्म हो गया। नच बलिए में मधुरिमा और विशाल एक्स-कपल के तौर पर आए थे और बाद में दोनों के रिश्तों में आए मनमुटाव से वो खबरों में रहे थे। अब देखते हैं कि विशाल सही में घर बाहर हो जाते हैं?