करण जौहर समेत इन सितारों संग केक काटकर भूमि पेडनेकर ने मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें

भूमि के लिए अभी सेलिब्रेशन के कई मौके हैं, जिसकी शुरुआत उनके बर्थडे पार्टी की सेलिब्रेशन से हो गयी है।

By Hirendra JEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 19 Jul 2018 06:07 AM (IST)
करण जौहर समेत इन सितारों संग केक काटकर भूमि पेडनेकर ने मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें
करण जौहर समेत इन सितारों संग केक काटकर भूमि पेडनेकर ने मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें

मुंबई। 18 जुलाई सेलिब्रेशन का दिन है। इस दिन प्रियंका चोपड़ा ही नहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का भी बर्थडे होता है। 29 साल की भूमि ने बीती रात बड़े ही उत्साह के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मुंबई के एक रेस्तरां में भूमि के जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

इस पार्टी में भूमि पेडनेकर बिल्कुल ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं। दरअसल, अभी तक भूमि तीन फ़िल्मों में ही नज़र आई हैं। आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगा के हईशा’ और ‘शुभ मंगल सावधान’ के अलावा अक्षय कुमार के साथ वो ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में दिखी हैं। इन तीनों ही फ़िल्मों में किरदार के लिहाज से उनका लुक एक मध्यम वर्गीय महिला का रहा है। ऐसे में बड़े पर्दे पर उनका ग्लैमरस लुक कभी नज़र नहीं आया। लेकिन, अपने सोशल मीडिया पेज पर भूमि हमेशा ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ वैसा ही अंदाज़ उन्होंने अपने बर्थडे पर भी दिखाया। आप देख सकते हैं इस ब्लैक ड्रेस में भूमि कितनी डिफरेंट लग रही हैं। हाथ में अपने बर्थडे का केक लिए भूमि बेहद खुश नज़र आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथि पर याद आये ‘काका’, जानिए राजेश खन्ना से जुड़ी कुछ अनोखी कहानियां

मुंबई में ही जन्मीं, पली और बढ़ी भूमि बेहद मॉडर्न ख्याल की हैं। भूमि के पिता सतीश पेडनेकर एक मराठी हैं और उनकी मां सुमित्रा हुडा पेडनेकर हरियाणा से हैं। फ़िल्मों में आने से पहले भूमि यशराज फ़िल्म्स में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करती थीं। भूमि के काम के दौरान निर्देशक मनीष शर्मा ने भूमि का अभिनय के प्रति लगाव देख उन्हें ‘दम लगा के हईशा’ फ़िल्म में हीरोइन के रूप में मौका दिया। बहरहाल, बर्थडे के मौके पर भूमि के साथ उनकी मॉम भी थीं। इस तस्वीर में आप मां-बेटी को साथ देख सकते हैं।

भूमि पेडनेकर हाल ही में एक वेब फ़िल्म ‘लस्ट स्टोरीज़’ में नज़र आई थीं। इस फ़िल्म में निभाए गए किरदार के लिए भी वो चर्चा में रहीं। बहरहाल, उनके बर्थडे पार्टी में फ़िल्म निर्माता करण जौहर भी अपने अंदाज़ में पहुंचे।

अभिनेता वरुण धवन भी भूमि के अच्छे दोस्तों में से हैं। वरुण भी भूमि को जन्मदिन की शुभकामनायें देने उनके बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वरुण के अलावा वाणी कपूर और आदर जैन जैसे सितारे भी इस पार्टी में शामिल हुए।

कई बेहतरीन फ़िल्में बना चुके और इन दिनों शाह रुख़ ख़ान के साथ ‘ज़ीरो’ बना रहे डायरेक्टर आनंद एल राय भी भूमि के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: कभी ऐसी थीं देसी गर्ल की अदाएं, तस्वीरों में देखिये समय के साथ बदलते प्रियंका चोपड़ा के तेवर

कुल मिलकर भूमि के लिए उनके जन्मदिन की यह पार्टी शानदार रही। भूमि के लिए आने वाला साल बेहद ख़ास है। उनकी दो बड़ी फ़िल्में पाइपलाइन में हैं। एक फ़िल्म है- ‘सोनचिरैया’। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में भूमि पेडनेकर के साथ सुशांत सिंह राजपूत, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरी और आशुतोष राणा जैसे अभिनेता हैं। अनुराग कश्यप की फ़िल्म ‘मनमर्जियां’ में भी भूमि अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू आदि के साथ नज़र आने वाली हैं। ज़ाहिर है भूमि के लिए अभी सेलिब्रेशन के कई मौके हैं, जिसकी शुरुआत उनके बर्थडे पार्टी की सेलिब्रेशन से हो गयी है।

chat bot
आपका साथी