Move to Jagran APP

कभी ऐसी थीं देसी गर्ल की अदाएं, तस्वीरों में देखिये समय के साथ बदलते प्रियंका चोपड़ा के तेवर

प्रियंका की हर तस्वीर, हर लुक पर आपकी नज़र रहती होगी मगर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें बहुत कम लोगो ने देखा है।

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 11:41 AM (IST)
कभी ऐसी थीं देसी गर्ल की अदाएं, तस्वीरों में देखिये समय के साथ बदलते प्रियंका चोपड़ा के तेवर
कभी ऐसी थीं देसी गर्ल की अदाएं, तस्वीरों में देखिये समय के साथ बदलते प्रियंका चोपड़ा के तेवर

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वालीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। और आपको यकीन नहीं होगा कि अब वो 36 साल की हो गई हैं। जी हां, उम्र को मात देना इन्हें अच्छी तरह आता है। साल 1982 में जमशेदपुर में प्रियंका ने जन्म लिया था और सुना है बचपन में प्रियंका बड़ी ही सीधी-सादी और मेकअप-फ़ैशन से दूर रहने वाली थीं लेकिन शायद उन्हें भी नहीं पता था कि एक दिन पूरी दुनिया इनके फ़ैशन सेन्स की दीवानी हो जाएगी।

loksabha election banner

प्रियंका की हर तस्वीर, हर लुक पर आपकी नज़र रहती होगी मगर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें बहुत कम लोगो ने देखा है। उनके बर्थडे पर थ्रोबैक तो बनता है... प्रियंका की कुछ अनदेखी तस्वीरों के साथ जानिये इनके बारे में कुछ ख़ास बातें-

यह भी पढ़ें: तो अब ऐसे दिखने लगे है इरफ़ान ख़ान लेकिन चेहरे की मुस्कराहट है वही... देखिये तस्वीर

इस तस्वीर को देखकर कौन कहेगा कि ये मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा है। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड के दरवाज़े प्रियंका की तरह पूरी तरह खुल गए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत साल 2003 में सनी देओल की फ़िल्म 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से की।

ये जो चोटी बांधें अपने पापा अशोक चोपड़ा की गोद में हंस-खेल रही है, ये प्रियंका ही हैं। प्रियंका हमेशा से ही अपने पापा के काफ़ी क्लोज़ थी और इनके बीच कितना प्यार था यह आप इस तस्वीर में साफ़ देख सकते हैं। डॉ अशोक चोपड़ा भी अपनी बेटी पर नाज़ करते थे। उनके जो भी इंटरव्यूज़ हुए हैं उसमें उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की खूब तारीफें की है। प्रियंका ने अपने हाथ पर एक टैटू भी बनवाया है और लिखा है 'Daddy's Lil Girl...'

 ये तस्वीर है प्रियंका के स्कूल की, देखिये कितनी अलग रही हैं हॉलीवुड की ये क्वीन। हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवाच' के अलावा मशहूर अमेरिकन सीरीज़ 'क्वांटिको' में एलेक्स पेरिश का किरदार निभाकर भी वो अमेरिका में काफी लोकप्रिय हो गयी हैं।  

18 साल की उम्र में प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब और इसके बाद प्रियंका ने कभी मुड़ कर नहीं देखा।बॉलीवुड में भी उन्होंने 'ऐतराज़', 'फैशन', 'कमीने', 'बर्फी', '7 खून माफ़', 'मैरी कॉम' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं।

यश चोपड़ा के साथ प्रियंका की ये तस्वीर भी काफ़ी पुरानी है लेकिन प्रियंका बिलकुल वैसी ही हैं, ख़ूबसूरत! वैसे इनकी पहुंच सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड तक सिमित नहीं है। प्रियंका ने कुछ सालों पहले अपना प्रोडक्शन 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' भी लांच किया था जिसके ज़रिये वो रीजनल सिनेमा को अपना सपोर्ट दे रही हैं। उन्होंने अब तक भोजपुरी और मराठी भाषी फ़िल्मों को प्रोड्यूस किया है। 

यह भी पढ़ें: Box Office: 'सूरमा' ने कितनी बदली Top 10 Opening Weekends की लिस्ट, जानें यहां

ये हैं प्रियंका की फैमिली, मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा! प्रियंका भले ही इन दिनों अपना ज्यादातर समय विदेश में बीताती हैं मगर दिल से वो आज भी देसी गर्ल हैं। समय मिलते ही भारत आती हैं, अपनी मां और भाई से मिलती हैं और इनके साथ पार्टीज़ भी करती हैं। 

यह तस्वीर भी है एक मेजर थ्रोबैक है, ख़ूबसूरत प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ! और आपको बता दें कि प्रियंका और उनकी मां के बीच एक दोस्त वाली बॉन्डिंग है। दोनों कई बार एक साथ पार्टी, मूवी डेट्स और शॉपिंग पर जाते हैं।

प्रियंका की बॉलीवुड फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही सलमान ख़ान और दिशा पाटनी के साथ फ़िल्म 'भारत' में नज़र आएंगी। इसके अलावा प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर, एक्टर निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की ख़बरों में भी छाई हुई हैं। निक के साथ सिर्फ हॉलिडेज़ ही नहीं वो कुछ दिनों पहले निक को मुंबई भी लेकर आई थीं और उनके साथ कई पार्टीज़ में भी दिखाई दी थीं। यह अलग बात है कि प्रियंका और निक दोनों ने ही इन उड़ती ख़बरों पर अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.