कांग्रेस में शामिल होने पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, लोगों ने कहा- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'

रानी चटर्जी ने भी अब अपना राजनीतिक सफर शुरू करने का फैसला किया है। यही वजह है जो अभिनेत्री हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। रानी चटर्जी ने कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद दी है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 12:28 PM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 12:28 PM (IST)
कांग्रेस में शामिल होने पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, लोगों ने कहा- 'विनाश काले विपरीत बुद्धि'
प्रियंका गांधी के साथ भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी- तस्वीर : Instagram: ranichatterjeeofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। जल्द ही देश के राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां हर तरह से जोर आजमाइश कर रहे हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों को फिल्मी सितारों का भी सपोर्ट मिल रहा है। इस कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी का भी नाम शामिल हो गया है।

जी हां, रानी चटर्जी ने भी अब अपना राजनीतिक सफर शुरू करने का फैसला किया है। यही वजह है जो अभिनेत्री हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई हैं। रानी चटर्जी ने कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी खुद दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर खुद के पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी है। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रानी चटर्जी ने कांग्रेस पार्टी के उस बैग को पकड़ा हुआ जिसपर कांग्रेस का यूपी में चुनावी नारा 'लड़की हूं लड़ सकती है' लिखा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रानी चटर्जी खास कैप्शन भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर।' सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी की प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनके कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दे रहे हैं।

वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस में शामिल होने पर रानी चटर्जी को ट्रोल कर रहे हैं। akashra_singh_official_fans नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, 'इस पार्टी से हार जाओगी।' saketdham_6425 ने लिखा है, 'डूबती नैया में सवार हो गईं।'

iamkanak_v ने लिखा, 'बहुत बुरी तरह हारने को तैयार रहें।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर रानी चटर्जी को कांग्रेस में शामिल होने पर ट्रोल किया है।

chat bot
आपका साथी