Priyanka Pandit MMS Video Leak: भोजपुरी एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो लीक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा सब कुछ तो..

Priyanka Pandit MMS Video Leak भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने एमएमएस वीडियो लीक मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पिछले साल एक अश्लील वीडियो को प्रियंका का बताकर काफी वायरल किया गया था अब इसे लेकर एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2023 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2023 04:06 PM (IST)
Priyanka Pandit MMS Video Leak: भोजपुरी एक्ट्रेस ने प्राइवेट वीडियो लीक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा सब कुछ तो..
Bhojpuri actress Priyanka Pandit, Priyanka Pandit MMS Leak, Priyanka Pandit Video,

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Pandit MMS video Leak: भोजपुरी इंडस्ट्री की 'शकीरा' कही जाने वाली प्रियंका पंडित, लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनकी बोल्ड अदाएं, चाहने वालों का ब्लड प्रेशर बढ़ा देती हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। फिलहाल प्रियंका अपना स्टारडम एन्जॉय कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस एक अश्लील वीडियो को अब तक भूल नहीं पाई, जिसके कारण उनका करियर बर्बाद हो गया।

MMS लीक पर तोड़ी चुप्पी

बीते साल एक अश्लील एमएमएस लीक हो गया था, जिसे लोगों ने प्रियंका पंडित का बताकर खूब वायरल किया। अब भोजपुरी एक्ट्रेस ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे एक वीडियो ने उनके जीवन में हलचल मचा दी। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे एमएमएस वायरल होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन प्रियंका ने इस मुद्दे पर चुप रहने के बजाए पुलिस में शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

प्रियंका पंडित का अश्लील MMS Leak

एक्ट्रेस ने इसपर कहा कि किसी ने सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए किसी और के वीडियो में उनका नाम जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा, 'मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।' पंडित ने खुलासा किया कि उनका करियर बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो की वजह से उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा है। प्रियंका ने ये साफ कर दिया है कि ये वीडियो क्लिप उनका नहीं है। किसी ने उनके इमेज को खराब करने के लिए ऐसा किया है।

साल 2018 में किया था डेब्यू

आजकल आप प्रियंका को कृष्ण भक्ति में डूबा हुआ देख सकते हैं। हालांकि, इंटरनेट पर उनके गाने और वीडियो को अभी भी ताबड़तोड़ लाइक्स मिलते हैं। साल 2018 में प्रियंका ने भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म 'जीना तेरी गली में' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने बेस्ट न्यूकमर का भी अवॉर्ड जीता था।

इस बीच, वर्कफ्रंट पर, प्रियंका पंडित की झोली में 'दिल मत देना मेरी सौतन को', 'बहनोई जी', 'मेरे प्यार को तुम भुला तो ना दोगे' और राजू सिंह के साथ 'पुलिसगीरी' जैसी कई फिल्में हैं। 

ये भी पढ़ें

Shiv Thakare को झूठा कहने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं प्रियंका, फैंस बोले- डेट की बात मानने में शर्म आ रही है?

Khatron Ke Khiladi 13 Contestants List: लीक हुए इन 7 कंटेस्टेंट्स के नाम, रोहित शेट्टी के सामने निकलेगी चीख

chat bot
आपका साथी