आशा भोसले की बेटी का अंतिम संस्कार

सुप्रसिद्ध पा‌र्श्व गायिका आशा भोसले की पुत्री वर्षा भोसले का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वर्षा ने सोमवार दोपहर 12.15 बजे रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस अभी तक वर्षा की खुदकुशी के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस आशा के सबसे छोटे बेटे आनंद का बयान दर्ज करने के लिए उनके विदेश से लौटने का

By Edited By: Publish:Tue, 09 Oct 2012 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2012 02:12 PM (IST)
आशा भोसले की बेटी का अंतिम संस्कार

मुंबई। सुप्रसिद्ध पा‌र्श्व गायिका आशा भोसले की पुत्री वर्षा भोसले का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वर्षा ने सोमवार दोपहर 12.15 बजे रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पुलिस अभी तक वर्षा की खुदकुशी के रहस्य से पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस आशा के सबसे छोटे बेटे आनंद का बयान दर्ज करने के लिए उनके विदेश से लौटने का इंतजार कर रही है। वर्षा ने जिस रिवाल्वर से खुद का गोली मारी थी वह उनके भाई आनंद पर रजिस्टर्ड है।

पुलिस इस मामले पर भी जांच करेगी आनंद का लाइसेंसी रिवाल्वर वर्षा के पास कैसे आया। पुलिस आनंद से इस मामले में पूछताछ भी कर सकती है।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वर्षा का अंतिम संस्कार अलसुबह 3 और 4 बजे के बीच मरीन लाइंस स्थित चंदनवाड़ी शमशानघाट में किया गया। सिंगापुर में मराठी अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं थियेटर अवार्ड में भाग लेने गई आशा सोमवार देर रात लगभग 11 बजे भारत वापस लौटी थी।

आशा भोसले के साथ पैडर रोड स्थित प्रभुकुंज नामक इमारत में रहने वाली 50 वर्षीय तलाकशुदा वर्षा लंबे समय से अवसाद से पीड़ित थीं। 2008 और 2010 में भी उन्होंने खुदकुशी की कोशिश की थीं। इस हादसे के समय आशा भोसले सिंगापुर में थीं।

स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निवास भी उसी इमारत में है, जिसमें वर्षा ने आत्महत्या की। आशा एवं उनके पहले पति गणपतराव भोसले की तीन संतानों में नंबर दो वर्षा का विवाह खेल पत्रकार और विज्ञापन जगत से जुड़े हेमंत केंकरे से हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंध अधिक दिनों तक नहीं चला। राजनीतिकशास्त्र की छात्रा रहीं वर्षा ने भी जेंटलमैन, रिडिफमेल सहित कई पत्र-पत्रिकाओं में स्तंभ लेखन किया। हिंदी एवं मराठी फिल्मों में पा‌र्श्वगायन करने के साथ-साथ मा के साथ मंचीय प्रस्तुतिया भी दीं, लेकिन गायन क्षेत्र में अधिक पहचान नहीं बना सकीं। 16 वर्ष की उम्र में गणपतराव से विवाह करने वाली आशा की तीन संतानों में हेमंत भोसले सबसे बड़े हैं,जो कुछ समय तक पायलट रहने के बाद अब संगीत निर्देशन का काम करते हैं। नंबर दो पर वर्षा थीं। सबसे छोटे पुत्र का नाम आनंद है, जो फिल्म निर्देशन की पढ़ाई के बाद अपनी मा के कार्यक्त्रमों का संयोजन करते हैं। 1960 में आशा व गणपतराव में तलाक हो गया। 20 वर्षो तक अकेले रहने के बाद आशा ने संगीतकार राहुलदेव वर्मन उर्फ आरडी से दूसरा विवाह किया,जो उम्र में उनसे छह साल छोटे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी