मलाइका अरोड़ा और बहन जाह्नवी संग फैशन शो में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

रैंप पर नहीं होते हुए भी इन दोनों को शो का शो स्टॉपर कहा जा सकता है...

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 09:49 AM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 08:29 AM (IST)
मलाइका अरोड़ा और बहन जाह्नवी संग फैशन शो में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
मलाइका अरोड़ा और बहन जाह्नवी संग फैशन शो में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। मायानगरी मुंबई में इन दिनों लैक्मे फैशन वीक की धूम है। रैंप से लेकर दर्शकदीर्घा तक कई बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी इस शो को ख़ास बना रही है। फैशन शो के चौथे दिन यानी शनिवार को अर्जुन कपूर भी कुणाल रावल के आमंत्रण पर यहां पहुंचे। ख़ास बात यह रही कि अर्जुन के साथ इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ख़ान और उनकी बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी भी नज़र आईं।

ऐसा कहा जाता है कि मलाइका अरोड़ा ख़ान और अर्जुन कपूर के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और ये दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। आम तौर पर दोनों की इस तरह की एक साथ तस्वीरें देखने को नहीं मिलती हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका फैशन शो के दौरान बेहद खुश नज़र आ रहे हैं और इस शो को इंजॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने लगाया जाह्नवी कपूर को गले, मौका था बेहद ख़ास, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। बहरहाल, फैशन शो से आयी तस्वीरों में आप अर्जुन कपूर के साथ मलाइका ही नहीं जाह्नवी कपूर को भी देख सकते हैं। सभी फैशन शो का आनंद लेते कैमरे में कैद हुए हैं।

लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन जब अर्जुन और मलाइका एक साथ शो में पहुंचे तो इन्हें देखकर हर तरफ उत्साह का माहौल दिखा। रैंप पर नहीं होते हुए भी इन दोनों को शो का 'शो स्टॉपर' कहा जा सकता है।

बहरहाल, रविवार को राखी भी है ऐसे में बहन जाह्नवी और ख़ुशी के लिये भी भाई के साथ वक्त गुजारने का मौका मिल गया। इस मौके पर मलाइका, जाह्नवी और ख़ुशी भी अर्जुन के साथ मौजूद रहे। बाद में अर्जुन कपूर ने फैशन स्टाइलिस्ट कुणाल रावल को गले लगकर शो के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: ये हैं संजय दत्त समेत बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स जिन्होंने एक, दो नहीं तीन-चार शादियां तक की

बताते चले कि 'नमस्ते इंग्लैंड' के अलावा अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' के लिए भी चर्चा में हैं। दोनों ही फ़िल्मों में उनकी हीरोइन परिणीति चोपड़ा ही हैं।

chat bot
आपका साथी