अर्जुन कपूर को कहिए 'मुबारकां', पहली बार बन रहे हैं सिख, देखें तस्वीर!

अनीस बज़्मी निर्देशित फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन डबल रोल में दिखाई देंगे। ये पहली बार है जब वो पर्दे पर सिख लुक एंड गेटअप में नज़र आने वाले हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Nov 2016 12:34 PM (IST) Updated:Thu, 24 Nov 2016 12:54 PM (IST)
अर्जुन कपूर को कहिए 'मुबारकां', पहली बार बन रहे हैं सिख, देखें तस्वीर!

मुंबई। अपने करियर की दूसरी फ़िल्म 'औरंगज़ेब' में डबल रोल निभाने वाले अर्जुन कपूर एक दफ़ा फिर पर्दे पर दोहरी भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, लेकिन इस बार अर्जुन का एक किरदार सिख होगा।

अनीस बज़्मी निर्देशित फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन डबल रोल में दिखाई देंगे। ये पहली बार है जब वो पर्दे पर सिख लुक एंड गेटअप में नज़र आने वाले हैं। अर्जुन के एक किरदार का नाम करनवीर सिंह और दूसरे का चरनवीर सिंह है। वैसे अर्जुन सिख गेटअप में काफी जंच रहे हैं और तस्वीर देखकर लगता है कि इस लुक को स्पोर्ट करने के लिए बारीक़ियों का ध्यान रखा गया है।

रणवीर सिंह ने लड़की के साथ की ऐसी हरकत, सिद्धार्थ ने सुनाई खरी-खोटी

Meet Karanveer Singh and Charanveer Singh #MubarakanFirstLook @MubarakanFilm #SonyPicturesNetworksProductions #Cine1Studios pic.twitter.com/DLe5Q5Lvsu

— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 24, 2016

'मुबारकां' में अर्जुन के चाचा अनिल कपूर भी लोड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली और लंदन में हो रही है। फ़िल्म में इलियाना डिक्रूज़ और आथिया शेट्टी फ़ीमेल लीड रोल्स निभा रही हैं।

नोटों की किल्लत के बीच अक्षय कुमार ने यहां बांटे हज़ारों के नए नोट

Come on let's do this #Mubarakan !!! @AnilKapoor @BazmeeAnees @SnehaRajani @MuradKhetani @ashwinvarde @Ileana_Official @theathiyashetty !!! pic.twitter.com/HZvZPejSyr

— Arjun Kapoor (@arjunk26) November 23, 2016

'मुबारकां' की कहानी एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग पर आधारित है, जिसमें शादी के दौरान होने वाले रिचुअल्स, खींचतान और छेड़छाड़ को कॉमिक अंदाज़ में दिखाया जाएगा। अपने चाचा अनिल के साथ अर्जुन की ये पहली फ़िल्म है।
chat bot
आपका साथी