इस फिल्म में अर्जुन निभाएंगे डबल रोल, अनिल कपूर बनेंगे चाचा

'औरंगजेब' के बाद अजुर्न कपूर एक बार फिर से डबल रोल में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर पर्दे पर भी उनके चाचा का किरदार निभाएंगे।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 02:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 03:23 PM (IST)
इस फिल्म में अर्जुन निभाएंगे डबल रोल, अनिल कपूर बनेंगे चाचा

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर अपने चाचा अनिल कपूर के साथ जल्द ही फिल्म 'मुबारका' में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन का डबल रोल इस फिल्म में देखने को मिलेगा। पहले रोल में वो और अनिल कपूर, चाचा भतीजे के किरदार में नजर आएंगे और अर्जुन का दूसरा किरदार हट कर होगा।]

सनी लियोन को आया गुस्सा, कस्टिंग डायरेक्टर को जमकर पीटा!

अर्जुन इससे पहले ही फिल्म 'औरंगजेब' में डबल रोल निभा चुके हैं। ये फिल्म बाक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। अनिल कपूर और अर्जुन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अनीश बज्मी हैं। अनीश इससे पहले अनिल कपूर और नाना पाटेकर को लेकर 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' बना चुके हैं।

दीपिका और विन डीजल की ये कैमेस्ट्री देख जल जाएंगे रणवीर सिंह

अर्जुन इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वो 'मुबारका' की शूटिंग शुरू करेंगे। अर्जुन इससे पहले 'फाइंडिंग फेनी', 'तेवर', '2 स्टेट्स' और 'की एंड का' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अर्जुन को अपनी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' से काफी उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी