अर्जुन कपूर ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया सेल्फी किंग’, परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो समुंद किनारे चिल करते हुए सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:53 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:53 AM (IST)
अर्जुन कपूर ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया सेल्फी किंग’, परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात
Arjun Kapoor calls himself 'selfie king' by share pictures from Maldives vacation. photo soruce @arjunkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों अभिनेताअपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने  शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो चिल करते दिख रहे हैं। लेकिन इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा नजर नही आ रही हैं। 

खुद को बताया सेल्फी किंग

इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन सभी फोटोज में अर्जुन कपूर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने तस्वीरों के शेयर कर खुद को सेल्फ किंग बताते हुए कैप्शन लिखा, ‘सेल्फी किंग के ओर से नमस्कार।’ एक्टर के इन फोटोज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, फोटोज को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लिखा, जल्दी से सनग्लाज भेजो। वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने लिखा, दूसरी तस्वीर क्या आप अपने तनाव की शिकायत पर रिएक्शन दे रहे हैं।

उठाया साइकिलिंग का लुत्फ

वहीं उन्होंने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर की हैं, जिसमें मलाइक अरोड़ा और अर्जुन कपूर साइकिलिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। इस मोनोक्रोम वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, हमेशा की तरह संतुलन और देखभाल,लेकिन में अपने केस में आराम देता हूं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा औऱ श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इसके अलावा अर्जुन 'द लेडी किलर' और विशाल भारतद्वाज की फिल्म में नजर आने वााले हैं।

chat bot
आपका साथी