कौन हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड, CTC में CEO को भी देते हैं मात, सैलरी जान लग जाएगा धक्का

अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी शख्सियत हैं। वहीं विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी हैं। ऐसे में कपल जहां भी जाता है मीडिया और फैंस की भीड़ उन्हें घेर लेती है। कई बार तो फैंस के बीच अफरा- तफरी भी मच जाती है। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का उनके बॉडीगार्ड कड़ी सुरक्षा देते हैं।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Publish:Tue, 16 Apr 2024 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 06:05 PM (IST)
कौन हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड, CTC में CEO को भी देते हैं मात, सैलरी जान लग जाएगा धक्का
कौन हैं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड ? (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, भारत के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। अनुष्का फिल्म इंडस्ट्री का जाना- माना नाम है, तो वहीं विराट भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में कपल जहां भी जाता है फैंस बेकाबू हो जाते हैं। कई बार तो कपल के साथ फोटो लेने के लिए अफरा- तफरी भी मच जाती है। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का कड़ी सुरक्षा की जरूरत पड़ती है।

यहां उन्हीं के बारे में जानेंगे, जो खचाखच भीड़ में भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बाल भी नहीं बाका होने देते यानी उनके बॉडीगार्ड।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

अनुष्का से पुराना है रिश्ता

अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस शख्स पर है उनका नाम है प्रकाश सिंह उर्फ सोनू। एक्ट्रेस के साथ सोनू पिछले काफी समय से जुड़े हुए हैं। 2017 में विराट कोहली से शादी करने से पहले से सोनू, अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड हैं। वहीं, शादी के बाद वो विराट और अनुष्का दोनों को सुरक्षा देते हैं।

सीईओ को देते हैं मात

अनुष्का शर्मा के लगभग हर पब्लिक अपीरियंस में सोनू एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं। इसके लिए वो मोटी रकम भी वसूलते हैं। सीटीसी के मामले में सोनू कई कंपनी के सीईओ को मात देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू की सालाना आय एक करोड़ से ऊपर है। सोनू की एनुअल सैलरी 1.20 करोड़ है, जो देश के कई सीईओ से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn नहीं दोहराएंगे 'मैदान' वाली गलती, Pushpa 2 के साथ क्लैश के बीच बदलेगी Singham Again की रिलीज डेट?

अनुष्का के लिए हैं खास

अनुष्का शर्मा के लिए सोनू बेहद खास है। एक्ट्रेस उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मानती है। यहां तक कि उनका बर्थडे भी धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। 2018 में दोनों की एक फोटो भी सामने आई थी। उस वक्त एक्ट्रेस जीरो की शूटिंग कर रही थी और उन्होंने सेट पर सोनू का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

chat bot
आपका साथी