स्विट्जरलैंड पहुंचे विराट और अनुष्का, कॉमेडिएन भुवन बाम ने कहा-'दिल्ली आ जाते, पहाड़ पर क्यों गए'

अनुष्का ने स्विट्जरलैंड के खूबसूरत वादियों की फोटो भी शेयर की हैं। अनुष्का की इस फोटो पर कॉमेडियन और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम ने मज़े लिए।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Dec 2019 03:26 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 03:37 PM (IST)
स्विट्जरलैंड पहुंचे विराट और अनुष्का, कॉमेडिएन भुवन बाम ने कहा-'दिल्ली आ जाते, पहाड़ पर क्यों गए'
स्विट्जरलैंड पहुंचे विराट और अनुष्का, कॉमेडिएन भुवन बाम ने कहा-'दिल्ली आ जाते, पहाड़ पर क्यों गए'

नई दिल्ली, जेएनएन।  इस बीच बॉलीवुड के सेलेब्स इस वक्त छुट्टियों के मूड में हैं। कई सितारे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ घूमने निकल गए हैं। ऐसे में चर्चित कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं। अनुष्का ने स्विट्जरलैंड के खूबसूरत वादियों की फोटो भी शेयर की हैं। इसमें वह एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का की इस फोटो पर कॉमेडियन और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम ने मज़े लिए। उन्होंने कमेंट करके कहा कि, 'आप पहाड़ियों पर घूमने क्यों गए हैं? दिल्ली जम रहा है अभी। इधर ही आ जाते। छोले भटूर भी खा लेते सब।' गौरतलब है कि इस वक्त उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ रही है। ऐसे में बर्फ़ में घूम रहे अनुष्का और विराट के लिए भुवन बाम का कमेंट काफी सटिक लगता है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स इस वक्त छुट्टियां मना रहे हैं।  सैफ अली खान, करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी इस वक्त  स्विट्जरलैंड में घूम रहे हैं। हाल ही में इन तीनों की एक साथ तस्वीर भी सामने आई थी। इसके अलावा एक फोटो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ वरुण धवन भी साथ नजर आए थे। वहीं, वरुण धवन भी अपने गर्लफ्रैंड के साथ मौसम का मजा ले रहे हैं।

इन सबके बीच ख़ास बात है कि सेलेब्स स्विट्जरलैंड में एक दूसरे से मिल भी रहे हैं। साथ ही साथ वह अपनी फोटो भी शेयर कर रहे हैं। जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। वरुण, विराट कोहली से मिले हैं। इसके अलावा वरुण करीना कपूर से मिल चुके हैं।

वहीं, कंगना रनौत भी 'पंगा' के रिलीज़ से पहले बर्फ के बीच घूमने निकल गए हैं। वह अपने  होम टाउन में बर्फ के बीच में ट्रेकिंग करती दिखीं।  कंगना की बहन रंगोली ने कई तस्वीरें शेयर कीं। रंगोली ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि हिमालय इतना सुंदर है, हमारे प्यार की सुंदरता ही कुछ और है। कुल मिलाकर बॉलीवुड सेलेब्स इस वक्त जमकर मौसम का मज़ा ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी