कोरोना के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहे विराट- अनुष्का, वीडियो शेयर कर अभिनेत्री बोलीं- 'जल्द शेयर करूंगी जानकारी'

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर अनुष्का को उनके फैंस और दोस्तों ने ढेर सारी बधाइयां दीं। अब अनुष्का ने सभी का बधाइयों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 07:13 PM (IST)
कोरोना के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहे विराट- अनुष्का, वीडियो शेयर कर अभिनेत्री बोलीं- 'जल्द शेयर करूंगी जानकारी'
अनुष्का शर्मा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर अनुष्का को उनके फैंस और दोस्तों ने ढेर सारी बधाइयां दीं। अब अनुष्का ने सभी का बधाइयों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि वो और पति विराट जल्द ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक नया अभियान शुरू करने वाले हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का कह रही हैं कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि आप सभी सुरक्षित होंगे। मैं आपकी प्यारी जन्मदिन की बधाइयों के लिए तहे दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। आपने मेरे दिन को वास्तव में खास बना दिया लेकिन ऐसे संघर्ष भरे और मुश्किल दौर में मुझे अपना जन्मदिन मनाना सही नहीं लगा। लेकिन मैंने आप सभी के बर्थडे मैसेज देखे और अब मैं एक जरूरी मैसेज आपको देना चाहती हूं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आगे अनुष्का कहती हैं कि, 'मैं आप सबसे अपील करना चाहूंगी कि यह समय एकजुटता दिखाने का है और जितना हो सके लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मैं बताना चाहती हूं कि मैं और विराट एकसाथ अपनी तरफ से एक कोशिश करने जा रहे हैं और जल्द ही कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में आपके साथ खड़े होंगे। इससे संबंधित सभी जानकारी आपके साथ जल्द शेयर करूंगी, तब तक घर पर रहें और अपना बहुत ध्यान रखें।'

अनुष्का शर्मा का ये वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अनुष्का काफी विचारशील हैं। साथ ही कई लोग ये भी कह रहे हैं कि उन्हें अनुष्का और विराट के अभियान का इंतजार है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख कान के साथ साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से अनुष्का ने कई बेहतरीन फिल्में फिल्म इंडस्ट्री को दी हैं। अनुष्का आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख के साथ ही फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों का खासा प्यार नहीं मिल सका। इसके बाद से ही शाहरुख और अनुष्का दोनों ही बड़े पर्दे से गायब हैं।

कंगना को नहीं है 'द डर्टी पिक्चर' छोड़ने का मलाल, बोलीं- 'मैं इसे विद्या बालन से बेहतर...'

chat bot
आपका साथी