अनुष्का शर्मा की हेयर क्लिप से खेलते नजर आए विराट कोहली, गुस्से में एक्ट्रेस ने किया ये काम

अनुष्का शर्मा हेयर क्लिप की तलाश में पूरे घर में घूमती हुई दिखाई देती हैं। जिसके बाद विराट कोहली सिख के रूप में पगड़ी पहने नजर आते हैं। जो घर में बिखरे तारों को बांधने के लिए अनुष्का के सभी हेयर क्लिप का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Fri, 25 Mar 2022 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 Mar 2022 03:35 PM (IST)
अनुष्का शर्मा की हेयर क्लिप से खेलते नजर आए विराट कोहली, गुस्से में एक्ट्रेस ने किया ये काम
Anushka Sharma, Virat Kohli social media video, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को उनके फैंस बेहद प्यार करते हैं और उनकी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में दोनों काफी समय बाद एक साथ नजर आए। जहां अनुष्का विराट से कुछ खफा सी दिखाई दीं, क्योकि विराट ने उनकी हेयर क्लिप से घर के तारों को बांध रखा था।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और विराट का एक वीडियो शेयर किया है। जो उनके लेटेस्ट एड शूट का है। इस बार ये कपल एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी के विज्ञापन में साथ आया है। वीडियो की शुरुआत में अनुष्का शर्मा हेयर क्लिप की तलाश में पूरे घर में घूमती हुई दिखाई देती हैं। जिसके बाद विराट कोहली सिख के रूप में पगड़ी पहने नजर आते हैं। जो घर में बिखरे तारों को बांधने के लिए अनुष्का के सभी हेयर क्लिप का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।

हेयर क्लिप्स के लिए परेशान अनुष्का विराट को इस तरह देख कर गुस्से में आ जाती हैं और अपने बालों में लगाने के लिए तोरों के बीच से एक क्लिप खींच लेती है, जिसके बाद घर के तारों को संभालने की विराट की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है और विराट काफी निराश हो जाते हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "किसी कारण से, विराट ने एक आम क्लिप की पावर को बढ़ाने का फैसला किया।”

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक एड शूट के दौरान ही मिले थे। जिसके बाद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने दिसंबर 11, 2017 को एक प्राइवेट सेरेमनी में इटली में बेहद ही गुप-चुप तरीके से शादी कर ली थी। अनुष्का और विराट की अब एक साल की बेटी वामिका है। जो अपने पैरेंट्स की तरह ही फैंस की चहेती हैं।  

chat bot
आपका साथी