पंजाबी भंगड़े के बाद अब भोजपुरिया तड़का लगाएंगे अनुराग

उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म बनाऊंगा तो यूं पी बिहार में फिल्म बनाने का सपोर्ट सिस्टम भी बढ़ेगा। वहां फिल्मों की शूटिंग करना भी आसान हो गया है।

By ManojEdited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 06:38 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 06:44 PM (IST)
पंजाबी भंगड़े के बाद अब भोजपुरिया तड़का लगाएंगे अनुराग

मुंबई। अनुराग कश्यप अब क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों पर जोर देने वाले हैं और इस कड़ी में वो दो भोजपुरी बनाने की तैयारी कर चुके हैं। एक बातचीत में अनुराग ने बताया कि वो अब सबसे पहले दो भोजपुरी फिल्मों का निर्माण खुद करेंगे।

इसके लिए उन्होंने दो कहानियों को डायलॉग के साथ तैयार कर लिया है। अनुराग कहते हैं कि लोग भोजपुरी सिनेमा को फूहड़ समझते हैं और हलके में लेते हैं। मुझे लोगों की इस धारणा या सोच को खत्म करना है। भोजपुरी सिनेमा को मजबूत बनाना है जैसे मराठी, बंगाली, तमिल और बाकी रीजनल सिनेमा मजबूत हैं और लोग उसे फूहड़ता के लिए नहीं देखते हैं । अनुराग के मुताबिक उन्होंने भोजपुरी फिल्म बनाने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि एक तो वो उस ज़मीन से जुड़े हैं और दूसरी बात इस समय हिंदी फिल्म से ज्यादा रीजनल फिल्मे सरवाइव करतीं हैं। यूपी और बिहार मेरे लिए सबसे बड़ा ग्राउंड रहा है और भोजपुरी कोई ऐसी भाषा भी नहीं है जो लोगों को समझ नहीं आती।

ठंडा नहीं पड़ा है रितिक-कंगना विवाद , चल रही है ये तैयारी

उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्म बनाऊंगा तो यूं पी बिहार में फिल्म बनाने का सपोर्ट सिस्टम भी बढ़ेगा। वहां फिल्मों की शूटिंग करना भी आसान हो गया है।

chat bot
आपका साथी