Ankita Lokhande ने शेखर सुमन के शो पर कहा था, 'सुशांत की बाहों में कोरियोग्राफर को देख कर होती थी जलन', देखें वीडियो

सुशांत के मौत के साथ ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी लगातार चर्चा में हैं। दोनों की लंबे समय तक चली प्रेम कहानी को उनके फैंस एक बार फिर याद कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 05:07 PM (IST)
Ankita Lokhande ने शेखर सुमन के शो पर कहा था, 'सुशांत की बाहों में कोरियोग्राफर को देख कर होती थी जलन', देखें वीडियो
Ankita Lokhande ने शेखर सुमन के शो पर कहा था, 'सुशांत की बाहों में कोरियोग्राफर को देख कर होती थी जलन', देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के साथ ही ​फिल्म इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार को भी खो दिया है। सुशांत सिंह के अचानक निधन से आज भी सभी हैरान हैं। हर किसी के मन में आज बस यही सवाल है कि आखिर सुशांत ने ऐसा किया क्यों। एक्टर के निधन का जितना दुख उनके परिवार को है, उतना ही उनके फैंस और करीबी दोस्तों को भी।

लोग ये बात मानने के​ लिए तैयार ही नहीं कि उनका हंसता मु​स्कुराता सुशांत सिंह सुसाइड भी कर सकता है। इसी वजह से हर कोई सुशांत के केस का लेकर सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। सुशांत के मौत के साथ ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी लगातार चर्चा में हैं। दोनों की लंबे समय तक चली प्रेम कहानी को उनके फैंस एक बार फिर याद कर रहे हैं। इसी अंकिता लोखंडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता ने सुशांत संग शादी को लेकर खुलासा किया था।

अंकिता लोखंडे का वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है। ये वीडियो शेखर सुमन के चैट शो 'मूवर्स एंड शेखर' का है। अंकिता इस शो पर बतौर गेस्ट पहुचीं थीं। इस दौरान उन्होंने सुशांत से जुड़ी बातें भी शेयर की थीं। शो में जब शेखर सुमन ने अंकिता से पूछा कि जब आप एक पॉपुलर डांस शो से बाहर हो गई थीं तो आपने अपना गुस्सा किस पर उतारा था? शेखर के इस सवाल पर अंकिता ने फटाक से जवाब दिया कि वह हमेशा ही अपना गुस्सा सुशांत पर निकालती हैं।  

वहीं जब सुशांत को इसी डांस शो में जब 30 प्वाइंट्स मिले थे तो मैं हैरान हुई थी. मैंने उससे कहा था कि आखिर तुम पूरे 30 प्वाइंट्स कैसे ला सकते हो? वहीं जब सुशांत की कोरियोग्राफर डांस के दौरान उसकी बांहो में थी तो मुझे जलन होती थी। वहीं अंकिता ने सुशांत से ज्यादा खुद को बेहतर डांसर बताया। वहीं शादी के सावाल पर अंकिता ने कहा कि वह और सुशांत अगले साल शादी करने वाले हैं। हमारा पवित्र रिश्ता बहुत स्ट्रॉन्ग है। वो मुझसे बेहद प्यार करता है और मैं भी।

chat bot
आपका साथी