अनीता हसनंदानी की प्रेगनेंसी न्यूज़ की सच्चाई, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से शादी की थी। रोहित और अनीता के बीच दिन-ब-दिन बढ़ते प्यार को आप उनके सोशल अकाउंट पर साफ़ देख सकते हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 02:29 PM (IST) Updated:Mon, 01 Apr 2019 01:32 PM (IST)
अनीता हसनंदानी की प्रेगनेंसी न्यूज़ की सच्चाई, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर
अनीता हसनंदानी की प्रेगनेंसी न्यूज़ की सच्चाई, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर

मुंबई। इन दिनों शो 'नागिन 3' में दिखाई देने वाली टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी पिछले कई दिनों से अपन प्रेगनेंसी की ख़बरों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि अनीता प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपनी ज़िन्दगी में वो ट्विन बेबीज़ को लाने वाली है। इस ख़बर की शुरुआत हुई अनीता के सोशल अकाउंट पर शेयर किये गए एक वीडियो के कैप्शन से और अब अनीता ने एक बार फिर इन ख़बरों को हवा दी है अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए। 

जी हां, अनीता ने खुद अपने सोशल अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर की है लेकिन इसके कैप्शन में उन्होंने साफ़ लिखा है कि यह बेबी बंप fake है जो उन्होंने शो 'नागिन 3' के लिए कैरी किया है। अनीता ने यह भी लिखा है कि मैं नहीं जानती कि जब मैं fake बेबी बंप के साथ ऐसी तस्वीर ले सकती हूं तो रियल बेबी बंप के साथ क्या करूंगी। उन्होंने अपने पति रोहित रेड्डी को यह भी कहा है कि तब तक वो अपनी फोटो स्किल्स और अच्छी कर लें।

यह भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड वहीदा, आशा और हेलन का जलवा, देखिए तस्वीरें

 

View this post on Instagram

If this is what I do with a fake baby belly.... wonder whAt I’ll do with a real one 😂🤣😂 📸🎞🎥📽📸 #naagin3 @rohitreddygoa you better up your photography skills!

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on Mar 29, 2019 at 12:21am PDT

इस कैप्शन से एक बार फिर अनीता ने अपने फैन्स को कन्फ्यूज़ कर दिया है कि वो रियल में प्रेगनेंट हैं या नहीं! हो सकता है कि अनीता जल्द ही गुड न्यूज़ सुनाए। ये है अनीता का पहला पोस्ट जिससे उनकी प्रेगनेंसी की ख़बरें फैलनी शुरू हुई थी। 

यह भी पढ़ें: TRP: गिरता ही जा रहा है The Kapil Sharma Show, 'ख़तरों के खिलाड़ी' अब भी अव्वल

 

View this post on Instagram

To the love of my life.... who’s getting ier by the day! Wish you a life full of happiness and 6packabs 😂🌈 And yes 2 cute cute babies soon...... very soon! 😂😂😂 I love you to the moon n back!

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on Mar 22, 2019 at 4:04am PDT

बता दें कि अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से शादी की थी। रोहित और अनीता के बीच दिन-ब-दिन बढ़ते प्यार को आप उनके सोशल अकाउंट पर साफ़ देख सकते हैं। बताते चलें कि अनीता ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ भाषी फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में उन्होंने 'कुछ तो है', 'कृष्णा कॉटेज', 'दस कहानियां' जैसी कई फ़िल्में की हैं लेकिन, जनता ने उन्हें छोटे पर्दे पर ही पसंद किया। 

chat bot
आपका साथी