Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर शेयर की फनी पोस्ट, अनुष्का-विराट को लेकर लिखा ये बात

होली का त्योहार खत्म हो चुका है लेकिन सदी के महानायक अभिताभ बच्चन से होली का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ है। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसका संबंध भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 02:17 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 02:17 PM (IST)
Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर शेयर की फनी पोस्ट, अनुष्का-विराट को लेकर लिखा ये बात
Amitabh Bachchan shared a funny post on social media, said about Anushka-Virat. photo source @instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। होली का त्योहार खत्म हो चुका है लेकिन सदी के महानायक अभिताभ बच्चन से होली का खुमार अभी खत्म नहीं हुआ है। अब उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसका संबंध भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से है।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर शनिवार देर रात एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो कलर फूल जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘रंग अभी तक उतरा नहीं है और त्योहारों के चुटकुले बंद नहीं हुए हैं’। ‘सम्मान के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली...’ उन्होंने आगे लिखा, ‘अनुष्का के पास एक बहुत बड़ा घर है!’ (इस वक्य को उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है) इसका हिंदी में जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘अनुष्का के पास विराट खोली है!’

 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

अभिनेता की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही इंडस्ट्री के कई कलाकार कमेंट कर उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता मनीष पॉल ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘हा,हा, अमिताभ बच्चन सर तुसी कमाल कर दे हो।’

T 3863 - greetings !! ❤️❤️ pic.twitter.com/MqckYchpgs

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2021

वहीं उन्होंने अपने ट्विटर पर अपनी फिल्म अमर अकबर एंथनी फिल्म का एक फोटो शेयर कर फैंस को ईस्टर की बधाई दी है। हाल ही में उन्होंने वैक्सिनेशन कराया था। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘मैंने आज दोपहर अपना वैक्सिनेशन कराया है! और बस बढ़िया है।’

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मौनी रॉय और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी