अमिताभ बच्चन ने मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक, आई शशि कपूर की भी याद

अमिताभ ने दो ट्विट किए जिसके जरिए उन्होंने मनोहर पर्रीकर के साथ-साथ शशि कपूर को भी याद किया। चूंकि शशि कपूर की आज जयंती है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 09:51 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 02:31 PM (IST)
अमिताभ बच्चन ने मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक, आई शशि कपूर की भी याद
अमिताभ बच्चन ने मनोहर पर्रीकर के निधन पर जताया शोक, आई शशि कपूर की भी याद

मुंबई। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का रविवार को निधन हो गया था। पैंक्रियाटिक कैंसर से पिछले एक साल से जूझ रहे 63 वर्षीय पर्रीकर ने रविवार शाम को अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया। 

अमिताभ बच्चन Amitabh bachchan ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर को लेकर शोक व्यक्त किया। अमिताभ बच्चन ने दो ट्विट किए। पहले ट्विट में उन्होंने मनोहर पर्रीकर के साथ की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि, मनोहर पर्रीकर गोवा के सीएम नहीं रहे। एक जेंटल, सॉफ्ट स्पोकन और सिंपल माइंडेड पर्सन। सम्मानीय। बीमारी से पूरी स्पिरिट के साथ लड़े। कई मौकों पर उनके साथ समय बिताया। उनके चेहरे पर हमेशा सॉफ्ट स्माइल हुआ करती थी। दुखद खबर। 

T 3122 - Manohar Parrikar CM of Goa, passes away .. a gentle , soft spoken simple minded person .. respected .. fought his illness with dignity and great spirit .. had on a few occasions spent some time with him .. a soft smile always adorned his face .. sad with the news .. 🙏🙏 pic.twitter.com/vFTCeMMDxf

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2019

इसके बाद एक और ट्विट में अमिताभ ने मनोहर पर्रीकर के साथ-साथ शशि कपूर को भी याद किया। चूंकि 18 मार्च को शशि कपूर की जयंती है। अमिताभ लिखते हैं कि, मनुष्य और जीवन की विडम्बना ! एक तरफ़ , मृत्यु की घोषणा , एक तरफ़ जयंती की। 

T 3122 - मनुष्य और जीवन की विडम्बना ! एक तरफ़ , मृत्यु की घोषणा , एक तरफ़ जयंती की । Manohar Parrikar .. Shashi Kapoor !🙏🙏🇮🇳 pic.twitter.com/fPj7DbrtB6 — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2019

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने 18 मार्च को एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। पर्रीकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पर्रीकर के निधन के बाद बच्चन सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया। इसमें अनुपम खेर का भी नाम शामिल है। अनुपम ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, श्री मनोहर पर्रीकर के निधन से बहुत दुख: हुआ। वो एक रियल, डिग्नीफाइड, इंटेलीजेंट और डाउन टू अर्थ ईमानदार व्यक्ति थे। 

Deeply deeply saddened to know about the untimely demise of Shri #ManoharParrikar ji. He was one of the most real, dignified, intelligent, warm, down-to-earth & honest person I had met. He had a great quality of inspiring people so effortlessly. Will miss him. Om Shanti.🙏 pic.twitter.com/4i4noSWSDZ

— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 17, 2019
अक्षय कुमार ने भी ट्विट किया। उन्होंने इस खबर के आने के बाद दु:ख जताया। 

Extremely sad at hearing about the demise of Sh. Manohar Parrikar Ji. I feel blessed to have had the fortune of meeting and knowing a sincere and good soul as he was. Heartfelt condolences to his family🙏🏻— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 17, 2019

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने भी ट्विट किया। वे लिखती हैं कि, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर जी के निधन की वार्ता सुनकर मुझे बहुत दु:ख हुआ। उनके और हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। उनके जाने से हमारे देश की बहुत हानी हुई है। एक अत्यंत सच्चा इंसान और नेता देश ने खो दिया है। इश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

Goa ke Mukhya Mantri Manohar Parrikar ji ke nidhan ki vaarta sunkar mujhe bahut dukh hua,unke aur hamare bahut acche sambandh the.Unke jaane se hamare desh ki bahut haani hui hai,ek atyant saccha insaan aur neta desh ne kho diya hai. Ishwar unki aatma ko shanti pradan kare. — Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) March 17, 2019

chat bot
आपका साथी