Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'

Happy Republic Day 2020 सेलेब्स ने देशवासियों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक इसमें शामिल हैं।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 08:46 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 09:13 AM (IST)
Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'
Happy Republic Day 2020: अमिताभ बच्चन ने किया सैल्यूट, अनुपम खेर बोले-'भारत है, तो हम हैं'

नई दिल्ली, जेएनएन। आज पूरा देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर हैं। लोग एक दूसरे को बधाईयां भी दे रहे हैं। इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्स ने देशवासियों को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर तक इसमें शामिल हैं। आइए जानते हैं...

अमिताभ बच्चन ने शेयर की तिरंगे वाली कोलाज

अमिताभ बच्चन ट्वीट कर एक फोटो शेयर की। इसमें वह सैल्यूट करते नज़र आ रहे हैं। वह तिरंगे के तीनों रंग में दिख रहे हैं। अमिताभ ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।' गायक और पद्मश्री अवॉर्ड से हाल ही सम्मानित हुए अदनान सामी ने तिरंगे के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे सभी प्यारे साथी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं'।

T 3421 - गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ । जय हिंद 🇮🇳 pic.twitter.com/NoMBpeo6ts

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 25, 2020

Wishing all my dearest fellow Indians a very Happy Republic Day!!

Lots of Love & Duas...

JAI HIND! 🇮🇳🙏💖🤗#RepublicDayIndia#RepublicDay2020 #RepublicDay #IndiaFirst pic.twitter.com/qsUOAHXc6U

— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) January 25, 2020

अनुपम खेर ने कहा- भारत है तो हम हैं

अनुपम खेर ने अलग अंदाज में लोगों को विश किया। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, ' भारतवासियों! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। स्वतंत्रता हासिल करने से पहले बाहरी लोगों हम पर राज किया। इस सालों में इन लोगों ने हमारे समाज, संस्कृति और भारतीयता का शोषण किया। हमारी एकता में फूट डाली। हमारी राष्ट्र संपति को नुकसान पहुंचाया। लाखों लोगों के बलिदानों के बाद हमने आजादी पाई।... हम सब अगल-अलग विचारों और धर्म के होते हुए भी इस देश को एक जुट बनाया। ... भारत है, तो हम हैं।'

मेरे प्यारे भारतवासियों। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है। हम इसे बिखरने नहीं देंगे। भारत माता की जय। जय हिंद।🙏😍🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #HappyRepublicDay2020 pic.twitter.com/0oy6czDIWl— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 26, 2020

इन्होंने ने भी किया विश

इनस सबके अलावा कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर लोगों को विश किया। इनमें अशोक पंडित, तरण आदर्श और विवेक अग्निहोत्री जैसे सेलेब्स शामिल हैं। 

Thanks a lot Capt @dheetdhokla of @airvistara for your warmth and hospitality. I am delighted to listen to your views on patriotism.

Captain has asked me to convey his wishes on #RepublicDay to all my supporters. pic.twitter.com/at7ew2AyxB— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 26, 2020

#Article370 और #35A के हटने के बाद इस गणतंत्र दिवस का मज़ा ही कुछ और है ‘ @narendramodi जी आपका बहुत बहुत शुक्रिया ! #HappyRepublicDay2020— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 26, 2020

Greetings on Republic Day... गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. #RepublicDay #HappyRepublicDay #RepublicDayIndia #HappyRepublicDay2020 #JaiHind #गणतंत्रदिवस #गणतंत्रदिवस2020 pic.twitter.com/BhqNU4Zim6— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2020

chat bot
आपका साथी