कान में बिग बी ने हिंदी में भाषण देकर जीता दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए इस बार का कान फिल्म समारोह ऐतिहासिक रहा। दुनियाभर की फिल्मों के आकर्षण के केंद्र इस फिल्म महोत्सव को अमिताभ ने अपनी मातृ भाषा हिंदी में संबोधित किया। 66वें कान फिल्म महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने फिल्म द ग्रेट गैट्सबाय में अपने सह कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ की। यह फिल्म महोत्सव 26 मई तक चलेगा।

By Edited By: Publish:Thu, 16 May 2013 06:06 PM (IST) Updated:Thu, 16 May 2013 06:57 PM (IST)
कान में बिग बी ने हिंदी में भाषण देकर जीता दिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए इस बार का कान फिल्म समारोह ऐतिहासिक रहा। दुनियाभर की फिल्मों के आकर्षण के केंद्र इस फिल्म महोत्सव को अमिताभ ने अपनी मातृ भाषा हिंदी में संबोधित किया। 66वें कान फिल्म महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने फिल्म द ग्रेट गैट्सबाय में अपने सह कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ की। यह फिल्म महोत्सव 26 मई तक चलेगा।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, वास्तव में यह मेरे लिए ऐतिहासिक और भारतीय फिल्म उद्योग के लिए सम्मानजनक पल थे।' कान फिल्म महोत्सव इस बार भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने का जश्न धूमधाम से मना रहा है। अमिताभ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म द ग्रेट गैट्सबाय के प्रीमियर के मौके पर कान फिल्म महोत्सव में मौजूद थे।

अमिताभ का इस मौके पर काफी जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह बहुत ही भावपूर्ण अनुभव था। मैं अब अपनी बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के आने का इंतजार कर रहा हूं।'

कान फिल्म महोत्सव में पूरी दुनिया से आई दर्जनों चर्चित फिल्में दिखाई जाएंगी। इस बार विभिन्न गैर प्रतिस्पर्धा श्रेणियों में भारत की चार फिल्मों का चयन किया गया है। अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और करण जौहर जैसे फिल्म निर्माताओं की फिल्म बांबे टॉकीज का प्रदर्शन गाला राउंड में किया जाएगा। कश्यप की फिल्म 'अग्ली' का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कश्यप इससे पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर का प्रदर्शन भी कान में कर चुके हैं। कान क्रिटिक वीक के लिए कश्यप के सह निर्देशन में बनी फिल्म 'डिब्बा' व 'मानसून शूटआउट' को चुना गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी