आलिया भट्ट को मिला पसंदीदा रोल, इस फ़िल्म में बनीं सिंगर

आलिया और सिद्धार्थ की ये तीसरी फ़िल्म होगी। दोनों ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 05 Dec 2016 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2016 08:24 PM (IST)
आलिया भट्ट को मिला पसंदीदा रोल, इस फ़िल्म में बनीं सिंगर

मुंबई। ख़बरें तो काफी अर्से से आर रही थीं, लेकिन अब डायरेक्टर मोहित सूरी ने इसकी पुष्टि कर दी है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट आशिकी करने जा रहे हैं।

इस म्यूज़िकल हिट सीरीज़ के तीसरे पार्ट में सिद्धार्थ और आलिया लीड रोल्स में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में आलिया सिंगर के किरदार में नज़र आएंगी। दिलचस्प बात ये है कि आशिक़ी 2 में फीमेल लीड रोल निभाने वाली श्रद्धा कपूर का किरदार भी सिंगर का ही था। मोहित इस वक़्त अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ हाफ़ गर्लफ्रेंड की शूटिंग कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट आलिया की बहन शाहीन लिख रही हैं।

वज़न घटाने के लिए श्रद्धा कपूर हर महीने कर रही हैं इतने लाख खर्च

आलिया और सिद्धार्थ की ये तीसरी फ़िल्म होगी। दोनों ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया था, जबकि इसी साल रिलीज़ हुई फ़िल्म कपूर एंड संस में दोनों साथ नज़र आए थे। सिद्धार्थ और आलिया की पर्सनल लाइफ़ में इक्वेशन को देखते हुए भी ये कास्टिंग दिलचस्प रहेगी।

chat bot
आपका साथी