आलिया भट्ट बन गईं 'हैप्पी सिंह की दुल्हनिया'... देखें वीडियो

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। वैसे आलिया के साथ रणवीर ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म गली ब्वॉय में फ़ीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 04:30 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 05:02 PM (IST)
आलिया भट्ट बन गईं 'हैप्पी सिंह की दुल्हनिया'... देखें वीडियो
आलिया भट्ट बन गईं 'हैप्पी सिंह की दुल्हनिया'... देखें वीडियो

मुंबई। बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए वरूण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों ख़ूब मेहनत कर रहे हैं और इनके साथ इनके दोस्त भी फ़िल्म के प्रमोशन में अपना योगदान दे रहे हैं।

ख़ास तौर पर रणवीर सिंह बद्रीनाथ की दुल्हनिया में कुछ ज़्यादा ही दिलचस्पी ले रहे हैं, जिसका अंदाज़ा इस वीडियो से लगाया जा सकता है, जो रणवीर ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। वीडियो में रणवीर हैप्पी सिंह बन गए हैं और आलिया के साथ एक गाना गाते हुए बद्रीनाथ की दुल्हनिया को प्रमोट कर रहे हैं। इस सिख लुक में रणवीर काफी क्यूट दिख रहे हैं और उनका अंदाज़ आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ले आएगा।

इसे भी पढ़ें- ओम पुरी को ऑस्कर समारोह में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

 

Happy Singh Ki Dulhania !! 🤓 @aliaabhatt @varundvn @karanjohar @badboyshah

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Feb 26, 2017 at 6:30am PST

वैसे रणवीर अपने दोस्तों की फ़िल्मों का प्रमोशन कुछ हटके करने के लिए जाने जाते हैं। आपको याद होगा कि कृष को प्रमोट करने के लिए रणवीर कृष के लिबास में अचानक सड़क पर डांस करने लगते हैं, जो वायरल हो गया था। अक्षय कुमार की फ़िल्म रुस्तम को प्रमोट करने के लिए रणवीर ने सीक्रेट एजेंट का लुक ले लिया था।

इसे भी पढ़ें- नील नितिन मुकेश शादी के बाद पहली बार दुल्हन के साथ निकले घूमने

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज़ हो रही है। वैसे आलिया के साथ रणवीर ज़ोया अख़्तर की फ़िल्म गली ब्वॉय में फ़ीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की मज़ेदार केमिस्ट्री आप विज्ञापनों में तो देख ही चुके होंगे।

chat bot
आपका साथी