Aladdin Box Office Day 4: सोमवार को सबसे आगे रही 'अलादीन', चार दिनों में इतने करोड़

Aladdin Box Office Day 4 अलादीन और जादुई चिराग़ की मशहूर और दुनियाभर में लोकप्रिय कहानी पर आधारित है। विल स्मिथ ने फ़िल्म में चिराग़ के जिन्न या जिनी का किरदार निभाया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 28 May 2019 03:11 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 07:01 PM (IST)
Aladdin Box Office Day 4: सोमवार को सबसे आगे रही 'अलादीन', चार दिनों में इतने करोड़
Aladdin Box Office Day 4: सोमवार को सबसे आगे रही 'अलादीन', चार दिनों में इतने करोड़

मुबई। Aladdin Box Office Collection Day 4 हॉलीवुड फ़िल्म 'अलादीन' ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर बढ़त बनाये रखी है। फ़िल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन सोमवार को सबसे अधिक कलेक्शन किया है।  

सोमवार को फ़िल्म ने ₹3.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर फ़िल्म का चार दिनों का कलेक्शन ₹21.75 करोड़ हो गया है। 'अलादीन' ने 24 मई को ₹4.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को ₹6.50 करोड़ और रविवार को ₹7.75 करोड़ का कलेक्शन करके ओपनिंग वीकेंड में ही ₹18.50 करोड़ की रकम जुटा ली थी। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुईं 'PM Narendra Modi और India's Most Wanted इससे पीछे रह गयी हैं। सोमवार को ₹2 करोड़ की कमाई के साथ 'पीएम नरेंद्र मोदी' की चार दिनों की कमाई ₹13.76 करोड़ हो चुकी है, वहीं 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' सोमवार को एक करोड़ भी नहीं जुटा सकी। फ़िल्म को सिर्फ़ ₹90 लाख मिले, जिसके साथ इसका 4 दिनों का कलेक्शन 9.56 करोड़ ही हो सका है।

उधर, रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में चल रही अजय देवगन की फ़िल्म 'दे दे प्यार दे' ने सोमवार को ₹2.60 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 11 दिनों बाद ₹77.69 करोड़ पर है। ग़ौरतलब है कि 'दे दे प्यार दे' का 11वें दिन का कलेक्शन 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' से भी अधिक है। 

बहरहाल, जहां तक मनोरंजन की बात है तो भारतीय दर्शकों ने पहले दिन अपनी पसंद साफ़ ज़ाहिर कर दी है। छुट्टियों में बच्चों और फैमिली ऑडिएंस के लिए अलादीन परफेक्ट एंटरटेनर के तौर पर आयी है। अलादीन फेंटेसी फ़िल्म है, जो अलादीन और जादुई चिराग़ की मशहूर और दुनियाभर में लोकप्रिय कहानी पर आधारित है। विल स्मिथ ने फ़िल्म में चिराग़ के जिन्न या जिनी का किरदार निभाया है। मेना मसूद अलादीन और नाओमी स्कॉट प्रिसेंस जैस्मीन के रोल में हैं। फ़िल्म को जाने-माने फ़िल्ममेकर गाय रिची ने डायरेक्ट किया है।

भारतीय दर्शकों के क़रीब आने के लिए फ़िल्म के प्रमोशंस में बादशाह के एक स्पेशल सांग को इस्तेमाल किया गया है। इस लाइव एक्शन फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छा रिस्पांस दिया है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी