Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Akshay Kumar Video अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने बेटी नितारा के बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनेता अपनी बेटी नितारा के साथ यादगार पल बीताते हुए दिख रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 05:30 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 05:30 PM (IST)
Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने बेटी नितारा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Akshay Kumar wishes daughter Nitara a happy birthday.

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की लाडली नितारा आज 10 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी बेटी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा की है और उन्होंने बताया है कि उनकी बच्ची तेजी से बड़ी हो रही है।

इस वीडियो को शुरुआत में नितारा अपने पिता संग रेत के टीलों पर चढ़ती हुई दिख रही हैं और अगले ही पल अपने हाथों में शॉपिंग बैग लिए हुए नजर आ रही हैं।

10 साल की हुईं नितारा

इस प्यार भरी वीडियो को शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा, मेरा हाथ पकड़ने से लेकर अब अपना शॉपिंग बैग रखने तक, मेरी बच्ची बहुत तेजी से बड़ी हो रही है। आज पूरे 10 साल की हो गई है... इस बर्थडे के लिए मेरी शुभकामनाएं और हमेश... दुनिया की सबसे अच्छी पेशकश है।

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

बेटी के साथ अम्यूजमेंट पार्क में यादगार पल

हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो साझा किया था, इस वीडियो में पिता-पुत्री की जोड़ी अपने हाथों में बड़े-बड़े टेडी बियर लिए हुए हैं। वीडियो में अक्षय फनी अंदाज दिखाते हुए अपने सर पर सॉफ्ड टॉय रखकर चलते हुए दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

वहीं, बात अगर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की करें तो वो एक साल में उनकी 5 से 6 फिल्में रिलीज होती हैं। वो जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म राम सेतु में नजर आने वाले हैं। राम सेतु रामायण के दिनों में भारतीय संस्कृति की प्राचीन पौराणिक कलाकृतियों की खोज पर आधारित होगी। ये देश की जड़ों और आस्था और आध्यात्मिक मान्यताओं का उत्सव है।

राम सेतु में अक्षय में कलाकृतियों का पता लगाने के वाले आर्कियोलॉजिस्ट का कैरेक्टर निभा रहे हैं, जो गुफा से रास्ते से राम सेतु की लोकेशन तक पहुंचते हुए दिखाई देंगे। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशन इस फिल्म का निर्माण कैप ऑफ गॉड फिल्म के बैनर तेल किया गया है। राम सेतु दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Brahmastra: 75 रुपए के बाद अब 100 रुपए में देख सकते हैं 'ब्रह्मास्त्र', जानें कितने दिनों के लिए है ऑफर

chat bot
आपका साथी