अजय देवगन, अनुपम खेर समेत इन सितारों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से नवाजा

अभिनेता अजय देवगन सोमवार को बुल्गारिया से सीधे दिल्ली पहुंचे, जहां राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुपम खेर समेत कई और बड़ी हस्तियों को भी इस समारोह में पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Mon, 28 Mar 2016 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 28 Mar 2016 12:10 PM (IST)
अजय देवगन, अनुपम खेर समेत इन सितारों को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कार से नवाजा

नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन सोमवार को बुल्गारिया से सीधे दिल्ली पहुंचे, जहां राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए अजय को इस सम्मान से नवाजा गया। अनुपम खेर समेत कई और बड़ी हस्तियों को भी इस समारोह में पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया।

बिपाशा बसु ने टीम इंडिया के सपोर्ट में पोस्ट की ये सेल्फी

अजय देवगन के अलावा, अभिनेता रजनीकांत, यामिनी कृष्णमूर्ति को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता अनुपम खेर, गायक उदित नारायण को पद्म भूषण से नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा के अलावा निर्देशक मधुर भंडारकर और एस.एस. राजमौली को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला। इस समारोह में कुल 56 दिग्गजों को सम्मानित किया गया है, जिसमें 5 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 43 पद्मश्री पुरस्कार है।

VIDEO: दोस्त की शादी में ब्वॉयफ्रेंड के साथ जमकर नाचीं दीपिका

आपको बता दें कि अजय पिछले तीन महीने से बुल्गारिया में अपनी फिल्म 'शिवाय' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति भवन में समारोह समाप्त होने के बाद अजय सीधा मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। तीन महीने बाद अजय मुंबई पहुंच रहे हैं। हालांकि हाल ही में उनका पूरा परिवार बुल्गारिया छुट्टी मनाने पहुंचा था, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं।

chat bot
आपका साथी