जानिए ऐश के जीवन के दस अनजाने सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों की निजी जिदंगी के कई सच ऐसे भी होते हैं जिनसे हम रूबरू नहीं रहते। लेकिन वे सच जानने की चाहत हर दर्शक के दिल में होती है। ऐश्वर्या की जिंदगी से भी जुड़े कुछ ऐसे ही सच हैं। 1.ऐश्वर्या ने छोटी उम्र में ही शास्त्रीय संगीत में पांच साल का प्रशिक्षण लिया था। 2.स्कूल में ऐश्वर्या का सबसे पसंदीदा विषय जुलॉज

By Edited By: Publish:Thu, 01 Nov 2012 12:51 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2012 03:15 PM (IST)
जानिए ऐश के जीवन के दस अनजाने सच

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों की निजी जिदंगी के कई सच ऐसे भी होते हैं जिनसे हम रू-ब-रू नहीं रहते। लेकिन वे सच जानने की चाहत हर दर्शक के दिल में होती है। ऐश्वर्या की जिंदगी से भी जुड़े कुछ ऐसे ही सच हैं। जानते हैं इन्हें:

-ऐश के बाद सल्लू ने नहीं किया किसी से प्यार

-सलमान खान ऐश्वर्या को हमेशा अपनी नजरों के सामने ही रखते थे। इसी प्यार ने ऐश को उनसे दूर कर दिया। ऐश को फिल्मों के सेट पर सलमान का आना नागवार गुजरा और उन्होंने सलमान से रिश्ता जोड़ विवेक का दामन थाम लिया। ऐश से सलमान का रिश्ता क्या टूटा सल्लू ने आज तक किसी को दिल से चाहा नहीं। हालांकि उसके बाद कट्रीना कैफ से भी उनके प्यार की चर्चा हुई, लेकिन सलमान के दिल में कोई भी ऐश वाली जगह नहीं बना सका।

-संगीत में महारथ

-ऐश्वर्या ने छोटी उम्र में ही शास्त्रीय संगीत में पांच साल का प्रशिक्षण लिया था।

-बनना चाहती थीं डॉक्टर

-स्कूल में ऐश्वर्या का सबसे पसंदीदा विषय जूलॉजी (जन्तुविज्ञान) था। मॉडलिंग से पहले ऐश्वर्या ने मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सोचा था लेकिन ये काफी मुश्किल था।

-भाई ने बनाई थीं फिल्म

-ऐश्वर्या का बड़ा भाई आदित्य राय जो नेवी में इंजीनियर हैं, इन्होंने ऐश्वर्या की फिल्म दिल का रिश्ता में सह निर्देशक की भूमिका निभाई थी।

-नौ साल में मिला पहला एसाइनमेंट

-जब ऐश्वर्या नौ साल की थी तब पेंसिल ब्रांड का पहला मॉडलिंग एसाइनमेंट उसे मिला था

-अब तक की सर्वाधिक खूबसूरत मिस व‌र्ल्ड

-वर्ष 2000 के पोल सर्वे के मुताबिक ऐश्वर्या अब तक सबसे सुंदर मिस व‌र्ल्ड बनी।

-जीता था सुपरमॉडल कांटेस्ट

-ऐश्वर्या ने वॉग मैगजीन के लिए आयोजित सुपरमॉडल कांटेस्ट जीता था।

-मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

-1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या द्वितीय नंबर पर आई और उसके बाद ही मिस व‌र्ल्ड का खिताब जीता।

-कांस फेस्टिवल में पहली भारतीय महिला जज

-वर्ष 2003 में कांस फिल्म फेस्टिवल में एक जूरी मेंबर के लिए पहली भारतीय अभिनेत्री के तौर पर ऐश्वर्या का चुना गया।

-2001 में पहला व‌र्ल्ड टूर

-वर्ष 2001 में ऐश ने अपना पहला व‌र्ल्ड टूर किया। इस टूर के दौरान ऐश ने अनिल कपूर, ग्रेसी सिंह, प्रीति जिंटा के साथ परफॉरमेन्स दिया।

सभी फोटो साभार संता बंता डॉट कॉम

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी