हिट एंड रन केस : ट्विटर पर फैंस बोले, वी लव यू सलमान खान

सलमान खान के हिट एंड रन केस में जल्‍द फैसला आने वाला है। इसको लेकर उनके फैंस भी काफी बेकरार हैं। उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। ट्विटर पर तो #WeLoveYouSalmanKhan का ट्रेंड चल गया है। सलमान खान अगर दोषी करार दिए जाते हैं तो उन्‍हें 10 साल तक की

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Wed, 06 May 2015 10:29 AM (IST) Updated:Wed, 06 May 2015 10:48 AM (IST)
हिट एंड रन केस : ट्विटर पर फैंस बोले, वी लव यू सलमान खान

नई दिल्ली। सलमान खान के हिट एंड रन केस में जल्द फैसला आने वाला है। इसको लेकर उनके फैंस भी काफी बेकरार हैं। उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। ट्विटर पर तो #WeLoveYouSalmanKhan का ट्रेंड चल गया है। सलमान खान अगर दोषी करार दिए जाते हैं तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है।

इसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हैं। इसकी वजह से उनके फिल्मी करियर पर भी बहुत बड़ा असर पड़ेगा। बॉलीवुड का 200 करोड़ रुपये उन पर दाव पर लगा हुआ है। मगर उनके फैंस को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वो तो बस उनके लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर खुलकर उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।

वैसे तो सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। मगर इसका उनके फैंस लिस्ट पर कभी असर देखने को नहीं मिला है। वो हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते हैं। इसलिए उनके इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड भी उनका साथ दे रहा है। यहां तक की शाहरुख खान ने भी उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की है।

chat bot
आपका साथी