ZERO में बीवी अनुष्का शर्मा को देख भावुक हुए विराट कोहली, कह दी ऐसी बात

ज़ीरो में अनुष्का शर्मा ने आफ़िया यूसुफ़ज़ई भिंडर नाम की स्पेस साइंटिस्ट का किरदार निभाया है, जो सेरेब्रल पाल्सी की शिकार है और व्हीलचेयर से आबद्ध रहती है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 24 Dec 2018 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 07:33 AM (IST)
ZERO में बीवी अनुष्का शर्मा को देख भावुक हुए विराट कोहली, कह दी ऐसी बात
ZERO में बीवी अनुष्का शर्मा को देख भावुक हुए विराट कोहली, कह दी ऐसी बात

मुंबई। 'ज़ीरो' को बॉक्स ऑफ़िस पर चाहे जैसा रिस्पांस मिल रहा है, मगर अनुष्का शर्मा को सबसे बड़ा ईनाम मिल गया है। अनुष्का के हबी डियर विराट कोहली अपनी बेटर हाफ़ अनुष्का की ज़ीरो परफॉर्मेंस पर फ़िदा हो fगये हैं। विराट ने अनुष्का की परफॉर्मेंस को आउटस्टैंडिंग करार दिया है। 

ज़ीरो में अनुष्का शर्मा ने आफ़िया यूसुफ़ज़ई भिंडर नाम की स्पेस साइंटिस्ट का किरदार निभाया है, जो सेरेब्रल पाल्सी की शिकार है और व्हीलचेयर से आबद्ध रहती है। अनुष्का का किरदार फ़िल्म में भौतिकविद स्टीफ़न हॉकिंग से प्रेरित दिखाया गया है। सेरेब्रल पाल्सी की वजह आफ़िया ठीक से बोल नहीं पाती। बात करते समय उसका मुंह टेढ़ा हो जाता है। उसके लिए अपने पैरों पर खड़े रहना भी काफ़ी मुश्किल होता है। कुछ ऐसी परिस्थितियां बनती हैं कि बौने बउआ सिंह और आफ़िया के बीच प्यार हो जाता है, मगर ऐन शादी के मौक़े पर बउआ सुपर स्टार बबीता कुमारी (कटरीना कैफ़) के लिए आफ़िया को छोड़कर भाग जाता है।

दर्शकों के साथ विराट कोहली को भी अनुष्का का यह किरदार काफ़ी पसंद आया है। विराट ने रविवार को ट्वीट करके अनुष्का की तारीफ़ करते हुए लिखा- ''ज़ीरो देखी और इसका लुत्फ़ भी उठाया। मुझे मज़ा आया। हर किसी ने बेहतरीन काम किया है। अनुष्का की परफॉर्मेंस इसलिए अच्छी लगी, क्योंकि यह बहुत मुश्किल रोल था और उन्होंने अद्भुत काम किया है।'' 

Saw @Zero21Dec and loved the entertainment it brought. I enjoyed myself. Everyone played their parts well. Loved @AnushkaSharma performance because I felt it was a very challenging role and she was outstanding. 👌👌 — Virat Kohli (@imVkohli) December 23, 2018

अनुष्का शर्मा ने ख़ुद भी फ़िल्म की रिलीज़ से पहले एक लेटर लिखकर ऐसा रोल देने के लिए शाह रुख़ का शुक्रिया अदा किया था। अनुष्का ने 'रब ने बना दी जोड़ी' से शाह रुख़ संग डेब्यू किया था, जिसने हाल ही में 10 साल का सफ़र पूरा किया है। इसके बाद 'जब तक है जान' और 'जब हैरी मेट सेजल' में दोनों नज़र आये। 

pic.twitter.com/XDjbunjIaE

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 20, 2018

उधर, 'ज़ीरो' बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीदों के अनुरूप नहीं चल रही। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सिर्फ़ ₹59 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि शाह रुख़ ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्हें फ़िल्म अच्छी लगी। 

Height thodi choti hai par chhalaang sab se oonchi hai @BauuaSingh ki!

Watch the promo now: https://t.co/vhAApsepP4#ZeroWinningHearts

Book Now: https://t.co/3ypCFSmKi3@AnushkaSharma #KatrinaKaif @aanandlrai @RedChilliesEnt @cypplOfficial — Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 23, 2018

chat bot
आपका साथी