सोनम कपूर की बहन रिया की शादी के बाद कपूर परिवार में आने वाली है एक गुड न्यूज़, देखिए गोदभराई की तस्वीरें

पिछले दिनों सोनम कपूर के भी प्रेग्नेंट होने की ख़बरें उड़ी थीं। हलांकि इन ख़बरों पर सोनम या परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ हाल ही में लंदन से लौटी हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 03:57 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 03:57 PM (IST)
सोनम कपूर की बहन रिया की शादी के बाद कपूर परिवार में आने वाली है एक गुड न्यूज़, देखिए गोदभराई की तस्वीरें
Sonam Kapoor with sisters at Antara godbharai. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी के बाद कपूर परिवार में अब एक और ख़ुशी दस्तक देने वाली है। अनिल के भांजे और सोनम-रिया के कज़िन मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मारवाह प्रेग्नेंट हैं। बुधवार को अंतरा की गोदभराई हुई, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। 

सोनम कपूर ने रस्म के मौक़े की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- अंतरा की गोदभराई के लिए खानदन। तस्वीरों में मोहित और अंतरा के साथ अर्जुन कपूर, अंशुला, सोनम, रिया, शनाया और ख़ुशी नज़र आ रहे हैं। जो मिसिंग थे, उनके लिए सोनम ने लिखा- जाह्नवी कपूर, आशिता रेलन मारवाह, हर्षवर्धन कपूर और जहान कपूर तुम्हें मिस किया। इस दौरान सभी ने पारम्परिक परिधान पहने, जिनमें सब काफ़ी ख़ूबसूरत नज़र आ रहे थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

मोहित, अनिल कपूर की बहन रीना मारवाह और संदीप मारवाह के बेटे हैं। मोहित और अंतरा की शादी 2018 के फरवरी महीने में दुबई में हुई थी। मोहित ने अपना फ़िल्मी करियर विक्रम भट्ट के असिस्टेंट के तौर पर शुरू किया था। बॉलीवुड में बतौर एक्टर मोहित फगली फ़िल्म से डेब्यू किया, जो 2014 में आयी थी।

इस फ़िल्म का सह-निर्माण अक्षय कुमार ने किया था। इस फ़िल्म से कियारा आडवाणी ने भी बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था, जो फ़िलहाल शेरशाह के लिए सुर्खियों में हैं। इसके बाद 2017 में आयी तिग्मांशु धूलिया की रागदेश में मोहित ने कर्नल प्रेम सहगल का किरदार निभाया था। इसके अलावा मोहित ने कुछ शॉर्ट फ़िल्मों में भी काम किया है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Marwah (@mohitmarwah)

बता दें, पिछले दिनों सोनम कपूर के भी प्रेग्नेंट होने की ख़बरें उड़ी थीं। हलांकि, इन ख़बरों पर सोनम या परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ हाल ही में लंदन से लौटी हैं। 14 अगस्त को उनकी छोटी बहन रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी कर ली, जिसमें परिवार वाले और क़रीबी दोस्त शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी