बहन आयशा के बाद अब नेहा शर्मा ने भी दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, शर्ट के बटन खोल बिकिनी में दिए ऐसे पोज

हाल ही में आयशा शर्मा ने अपने गोवा वेकेशन पर मोनोकनी पहन काफी सुर्खियों बटोरी थीं। वहीं अब उनकी बहन नेहा शर्मा ने बिकिनी पहन अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है। उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 11:23 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 11:23 AM (IST)
बहन आयशा के बाद अब नेहा शर्मा ने भी दिखाया अपना बोल्ड अंदाज, शर्ट के बटन खोल बिकिनी में दिए ऐसे पोज
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा- तस्वीर : Instagram: nehasharmaofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों गोवा में वेकेशन मना रही हैं। साथ में उनकी बहन आयशा शर्मा भी हैं। अपने गोवा वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो दोनों बहने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रही हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में आयशा शर्मा ने अपने गोवा वेकेशन पर मोनोकनी पहन काफी सुर्खियों बटोरी थीं। वहीं अब उनकी बहन नेहा शर्मा ने बिकिनी पहन अपना हॉट और बोल्ड अंदाज दिखाया है।

नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। नेहा शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई बिकिनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Sharma 💫 (@nehasharmaofficial)

नेहा शर्मा ने तस्वीरों में व्हाइट कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने डार्क पिंक कलर की शर्ट भी डाली हुई है। तस्वीरों में नेहा शर्मा शर्ट के बटन खोल बिकिनी में बोल्ड पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। पहाड़ों को बीच में नेहा शर्मा का हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। नेहा शर्मा के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात करें नेहा शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा रा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इन दोनों के अलावा फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा रा’ में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

इससे पहले नेहा शर्मा अपनी बहुचर्चित इलीगल के सीजन 2 को लेकर चर्चा में थीं। उनकी यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सिलेक्ट पर रिलीज हुई थी। इलीगल सीरीज में पीयूष मिश्रा, नेहा शर्मा, तनुज विरवानी और अक्षय ओबेरॉय मुख्य किरदारों में रहे हैं। इलीगल का पहला सीजन 2020 में आया था। 10 एपिसोड्स के सीजन को काफी पसंद किया गया था। सीजन का निर्देशन साहिर रजा ने किया था। 

chat bot
आपका साथी