Malang New Poster: अनिल कपूर स्टारर फ़िल्म मलंग का नया पोस्टर जारी, खतरनाक लुक में दिखे आदित्य रॉय कपूर

Malang New Posterपोस्टर के बीच में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। उनका लुक हल्का-सा मेडनेस दिखाता है। वहीं आदित्य के लुक काफी खतरनाक लग रहा है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 01:57 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 03:55 PM (IST)
Malang New Poster: अनिल कपूर स्टारर फ़िल्म मलंग का नया पोस्टर जारी, खतरनाक लुक में दिखे आदित्य रॉय कपूर
Malang New Poster: अनिल कपूर स्टारर फ़िल्म मलंग का नया पोस्टर जारी, खतरनाक लुक में दिखे आदित्य रॉय कपूर

नई दिल्ली, जेएनएन। Malang New Poster: मोहित सूरी की फ़िल्म 'मलंग' का ट्रेलर जारी करने से पहले इसका नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया था। इस पोस्टर में फ़िल्म के सभी किरदार एक साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। इससे पहले फ़िल्म ने किरदार बेस्ड पोस्टर जारी किया था। इसमें सभी का परिचय कराया गया था। हालांकि, नए पोस्टर में सभी साथ नजर आ रहे हैं। 

इस पोस्टर के बीच में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। उनका लुक हल्का-सा मेडनेस दिखाता है। वहीं, आदित्य के लुक काफी खतरनाक लग रहा है। पोस्टर में उनके मसल्स साफ़-साफ़ देखे जा सकते हैं। वहीं, दिशा और खेमू लुक इमोशनल दिख रहा है। 

Sab Se Judaa, Khud Mein Malang! Trailer Out Today!#AdityaRoyKapur @DishPatani @kunalkemmu @mohit11481 @MalangFilm @luv_ranjan @gargankur @itsBhushanKumar @jayshewakramani @LuvFilms @TSeries pic.twitter.com/oHy9gkjmLg

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) January 6, 2020

वहीं, ट्रेलर में चार किलर्स की कहानी दिखाई गई है। आदित्य का पोस्टर वाला लुक इससे काफी मिलता-जुलता नजर आ रहा है। वहीं, अनिल कपूर भी काफी खतरनाक दिख रहे हैं। इन सबके इतर दिशा पाटनी का लुक काफी ग्लैमरस है। वह बिकनी में नजर आईं हैं। 

फ़िल्म को मामले में अनिल कपूर के लिए साल 2019 कुछ खास नहीं रहा। उनके हिस्से दो फ़िल्में आईं। इसमें पहली फ़िल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को क्रिटिक्स की खूब सरहाना मिली। हालांकि, वह बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीदों पर नहीं उतरी। इसके अलावा 'पागलपंती' में भी अनिल कपूर डॉन की भूमिका में दिखाई दिए। यह फ़िल्म भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। अब देखना है कि साल 2020 की शुरुआत अनिल कपूर के लिए कैसी होती है?

वहीं, इस फ़िल्म के साथ आदित्य रॉय कपूर भी साल की शुरुआत करेंगे। वह साल 2019 में फ़िल्म कलंक में नजर आए थे। हालांकि, कलंक में आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड में रोल में थे। इस फ़िल्म आदित्य लीड में रोल में नजर आएंगे। आशिकी के जरिए लवर ब्वॉय की इमेज़ बनाने वाले आदित्य की बॉडी देखकर लग रहा है कि इस बार वह इसे तोड़ने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी