Exclusive: शीबा ने सलीम खान के बारे में बतायी ये अनोखी बात

शीबा कहती हैं “सलमान खान परिवार की खास बात यह है कि वह कभी चेंज नहीं होते हैं। मैंने अपनी जिंदगी का बेस्ट खाना उनके साथ खाया है।"

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2017 04:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2017 04:23 PM (IST)
Exclusive: शीबा ने सलीम खान के बारे में बतायी ये अनोखी बात
Exclusive: शीबा ने सलीम खान के बारे में बतायी ये अनोखी बात

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शीबा इन दिनों सोनी टीवी के शो ‘हासिल’ में नज़र आ रही हैं। इस शो में वह अहम किरदार में हैं। शीबा ने बॉलीवुड में भी लंबे समय तक काम किया है। शीबा ने सलमान खान के साथ सूर्यवंशी में काम किया है।

भले ही शीबा ने सलमान के साथ केवल एक फिल्म में ही काम किया लेकिन आज भी शीबा कहती हैं कि उनके रिश्ते सलमान और उनके पूरे परिवार से काफी अच्छे हैं। शीबा बताती हैं कि सलमान कैसे फिल्म के सेट पर खूब प्रैंक किया करते थे और उन्हें हमेशा कुछ बातें याद आती हैं। शीबा कहती हैं कि सलमान के पिता सलीम अंकल से बातें करके बहुत मजा आता था। वह हमेशा यह बात दोहराते थे कि सफलता स्थिर नहीं रहती। आज है कल नहीं है। कई बार एक फिल्म फ्लॉप और गुलदस्ते घर आने आने बंद। फोन भी नहीं बजता था। शायद यही वजह है कि उनके तीनों बच्चे सफलता को लेकर या स्टारडम को लेकर काफी सुलझे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:Box Office:बेलन वाली बहन जी ने दिखाया दम, तुम्हारी सुलु अब इतने करोड़

 

शीबा कहती हैं “सलमान खान परिवार की खास बात यह है कि वह कभी चेंज नहीं होते हैं। मैंने अपनी जिंदगी का बेस्ट खाना उनके साथ खाया है। मैं दुबई से आयी लड़की थी। उस वक्त फ्रेंड्स नहीं थे, तो सलीम अंकल बोलते थे कि शूटिंग के बाद कहां जा रही हो। घर आ जाओ। और उन्हें लगता है कि सलमान हमेशा दिल से बच्चे ही रहेंगे। हमेशा वह लिटिल ब्वॉय ही रहेंगे।“

chat bot
आपका साथी