Sumeet Vyas और Ekta Kaul ने ताईवान में मनाई रोमांटिक छुट्टियां, तस्वीरें देखिए

Sumeet Vyas and Ekta Kaul romantic vacation सुमित इन दिनों ऑल्ट बालाजी की एक सीरीज़ द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेज नानावटी में नज़र आ रहे हैं। उनका किरदार मशहूर लॉयर राम जेठमलानी से प्रेरित है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 03 Jul 2019 03:16 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jul 2019 06:24 PM (IST)
Sumeet Vyas और Ekta Kaul ने ताईवान में मनाई रोमांटिक छुट्टियां, तस्वीरें देखिए
Sumeet Vyas और Ekta Kaul ने ताईवान में मनाई रोमांटिक छुट्टियां, तस्वीरें देखिए

नई दिल्ली, जेएनएन। Sumeet Kaul and Ekta Kaul on romantic vacation in Taiwan: इंटरनेट सेंसेशन सुमित व्यास अपनी बेटर हाफ एकता कौल के साथ ताईवान में रोमांटिक वेकेशन पर हैं। शादी के बाद सुमित की यह पहली इंटरनेशनल यात्रा है। सुमित और एकता ने इस ट्रिप की जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, वो काफ़ी दिलचस्प हैं।

सुमित और एकता ने पिछले साल 15 सितम्बर को शादी की थी। दोनों ने जम्मू में कश्मीरी रीति-रिवाज़ से शादी की थी। काम में मसरूफ़ियत के चलते दोनों शादी के बाद हनीमून नहीं जा पाये थे। ताईवान में उनकी छुट्टियां अब उसी की भरपाई लग रही है। सुमित और एकता, इन रोमांटिक वेकेशंस को ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं। एकता थाईलैंड में थीं, जहां सुमित ने उन्हें ज्वाइन किया और दोनों ताईवान रवाना हो गये। तस्वीरें देखकर ही पता चल रहा है कि दोनों ने वहां जमकर मस्ती की और बड़ी मुश्किल से मिली छुट्टियों को ख़ूब एंजॉय किया।

 

View this post on Instagram

#upabovetheworldsohigh #parachuting in #taitung_taiwan #taitunghotairballoonfestival #taitungballoonfestival

A post shared by Sumeet (@sumeetvyas) on Jun 28, 2019 at 4:26pm PDT

सुमित इन दिनों ऑल्ट बालाजी की एक सीरीज़ द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेज नानावटी में नज़र आ रहे हैं। उनका किरदार मशहूर लॉयर राम जेठमलानी से प्रेरित है।

 

View this post on Instagram

#eastcoast #wanderlove @ektakaul11 @ttb_in

A post shared by Sumeet (@sumeetvyas) on Jun 30, 2019 at 1:14am PDT

टीवी का मशहूर चेहरा एकता भी सुमित के साथ बिताये हर लम्हे को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने सुमित के साथ तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- मेरे पति चेंटेश्वर। वो शख़्स, जिसके साथ में उड़ने लगती हूं।

 

View this post on Instagram

The guy who makes me fly! Mere pati chanteshwar! 🐒🐒🐒 @sumeetvyas

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on Jun 30, 2019 at 8:06am PDT

ताईवान में सुमित और एकता ने बैलून राइड और साइकिल राइड का लुत्फ़ उठाया। साइकिल राइड वाली तस्वीर के साथ एकता ने लिखा है- आज की सवारी और आज का साथी। वहीं, बैलून राइड वाली फोटो के साथ एकता ने कैप्शन में लिखा है- अपने फुग्गा के साथ मेरी पहली फुग्गा राइड।

 

View this post on Instagram

Aaj ki Sawari aur Aaj ka sathi.. @discover_taiwan @ttb_in @traveltaiwansg @traveltaiwan also tried to recreate #takeshikaneshiro ji !! 🤪🤪 And wearing @sulit.hu

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on Jun 28, 2019 at 6:34am PDT

 

View this post on Instagram

First phugga ride with my phugga.. @sumeetvyas @amazingtaiwan @discover_taiwan #tourist #hotairballoonfestival @ttb_in

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on Jun 28, 2019 at 3:54pm PDT

एकता और सुमित की ताईवान यात्रा काफ़ी सुखद रही। एकता ने शहर से प्रभावित होते हुए लिखा- डियर ताईवान, इतनी गर्मजोशी और सुखद अनुभव के लिए शुक्रिया। इस यात्रा का मक़सद एक साथ जीवन को अनुभव करना और एक-दूसरे को समझना था। इस यात्रा से मुझे यह भी पता चला कि मेरे पति कितने पैशनेट और ज़िम्मेदार प्रोफेशनल हैं। सुमित व्यास, इतना चमको और उठो, जितना कोई ना उठा हो। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसी और कामकाजी यात्राएं करेंगे। ताईवान भी मुझे पसंद है। 

 

View this post on Instagram

Dear Taiwan thank you for the warmth and this wonderful experience. This trip was about exploring life together and exploring each other. Also I got to know how passionate and responsible professional my husband is. @sumeetvyas May you rise n shine like no one ever has. I hope we have more of such working trips. Also I love taiwan! 🤪🤪

A post shared by Ekta Rajinder Kaul (@ektakaul11) on Jul 1, 2019 at 6:59pm PDT

chat bot
आपका साथी