Manoj Tiwari ने रखा अपनी छोटी बेटी का नाम, दूसरी शादी को लेकर भी खोला राज, बताया कैसी हुई

मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने बीते महीने 30 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके सुपरहिट गाने ‘रिंकिया के पापा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोंड हो रहा था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:08 PM (IST)
Manoj Tiwari ने रखा अपनी छोटी बेटी का नाम, दूसरी शादी को लेकर भी खोला राज, बताया कैसी हुई
Actor And BJP Leader Manoj Tiwari Reveals His Newborn Baby Girl Name And Talk About His Second Marriage

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता से लेकर राजनेता तक का सफर तय करने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी इन दिनों दूसरी बार बेटी के पिता बनने की खबर को लेकर चर्चा में हैं। मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि ने बीते महीने 30 दिसंबर को एक बेटी को जन्म दिया था।  इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके सुपरहिट गाने ‘रिंकिया के पापा' का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रोंड हो रहा था। वहीं अब बीजेपी लीडर एक्टर मनोज तिवारी ने अपनी नन्ही बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी बेटी का क्या नाम है और किसने ये नाम रखा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

भोजपुरी एक्टर ओर ‘बिग बॉस 4' फेम मनोज तिवारी ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में बेटी के नाम का खुलासा किया। मनोज तिवारी ने बताया, ‘ उनकी दूसरी बेटी का नाम बड़ी बेटी ऋति ने रखा है। ऋति ने पहले ही अपनी छोटी बहन का नाम सोच लिया था। उनसे हमें बता दिया था कि मैं अपनी छोटी बहन का नाम सान्विका रखूंगी और हमने उसके फैसले का सम्मान किया। सान्विका नाम मां देवी लक्ष्मी के कई नामों में से एक नाम है। वहीं संयोग की बात है कि बड़ी बेटी ऋति मां दुर्गा का ही एक नाम है। इस तरह अब मेरी जिंदगी में दो देवियां हैं।'

इसी बातचीत में मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी ही उनकी दूसरी शादी को लिए उनकी मैचमेकर साबित हुई थीं। एक्टर ने बताया कि सुरभि काफी वक्त से  ऋति के केयरटेकर के तौर पर काम कर रही थीं। वहीं मैं सुरभि को साल 2015 से ही जानता था। वह मेरी बेटी के लिए केयरटेकर के तौर पर थीं। ऋति ने ही मुझे इस अहम फैसले को लेने के लिए राजी किया। यही नहीं छोटी बेटी की जिम्मेदारी भी उसने बहुत अच्छे से संभाली। 

chat bot
आपका साथी