और सुखविंदर सिंह ने लगा दिए इस मराठी फिल्म में ठुमके

सुखविंदर ने अभी हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म के लिए भी गाना गाया था और वो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में कंटेस्टेंट भी रहे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 04:59 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 05:03 PM (IST)
और सुखविंदर सिंह ने लगा दिए इस मराठी फिल्म में ठुमके
और सुखविंदर सिंह ने लगा दिए इस मराठी फिल्म में ठुमके

 मुंबई। अपनी बुलंद आवाज़ के लिए मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह ने वैसे तो मराठी सहित कई भाषाओं में गाया है लेकिन इस बार वो मराठी की एक फिल्म में अपने डांस का हुनर भी दिखाएंगे।

इस मराठी फिल्म का नाम है राजा। हाल ही में सुखविंदर पर एक मराठी गाना फिल्माया गया। " रातभर घाव भर होउ दे बोभाटा..." बोल वाले इस गाने को सुखविंदर ने ही गाया है और इस बार इस गाने पर उन्होंने डांस भी शूट किया। इस गाने को संतोष भांगरे ने कोरियोग्राफ किया है। शशिकांत देशपांडे डायरेक्टेड फिल्म राजा , एक पॉप सिंगर की कहानी पर आधारित है और पंकज पदघन ने फिल्म में संगीत दिया है। इसी साल रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में सौरदीप कुमार , शरद पोंक्शे और निशिता पुरंदरे काम कर रहे हैं।

मराठी फिल्म सैराट की हिरोइन के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सुखविंदर ने अभी हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म के लिए भी गाना गाया था और वो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में कंटेस्टेंट भी रहे।

chat bot
आपका साथी