'तेवर' के दो नए पोस्टर रिलीज

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने-अपने ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' के दो नए पोस्टर शेयर किए। फिल्म का ट्रेलर आज रात को रिलीज हो सकता है। अर्जुन ने रविवार को एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'अभी तक पोस्टर देखा है...कल शाम

By Monika SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 Nov 2014 10:40 AM (IST) Updated:Mon, 10 Nov 2014 11:01 AM (IST)
'तेवर' के दो नए पोस्टर रिलीज

मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म 'तेवर' के दो नए पोस्टर शेयर किए। फिल्म का ट्रेलर आज रात को रिलीज हो सकता है।

अर्जुन ने रविवार को एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'अभी तक पोस्टर देखा है...कल शाम को ट्रेलर देख।' अभिनेता ने दूसरे पोस्टर के साथ ट्वीट किया, 'दौड़ का मजा लेने के लिए तैयार रहो।'

सोनाक्षी ने भी रविवार को इन्हीं दो पोस्टरों के साथ ट्वीट किया, 'कल तेवर का ट्रेलर लॉन्च।'

फिल्म में अहम और नकारात्मक किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी ने आज सुबह ट्वीट किया, 'गुड मॉर्निंग! तेवर के ट्रेलर लॉन्च का दिन। रात 8 बजे के लिए उत्साहित हूं।'

'तेवर' 2003 में आई तेलगू फिल्म 'ओक्कड़ू' की रीमेक है। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं जबकि अर्जुन के पापा बोनी कपूर और उनके चाचा संजय कपूर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सोनाक्षी आगरा की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं जबकि अर्जुन का किरदार सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। श्रुति हासन फिल्म के एक आइटम सॉन्ग में नज़र आएंगी।

पढ़ेंः अर्जुन कपूर ने इस फिल्म के लिए ली खास ट्रेनिंग

पढ़ेंः अर्जुन कपूर ने घोड़े से बचाई श्रुति हासन की जान!

chat bot
आपका साथी