Ranbir Kapoor की 'एनिमल' पर भड़के '12वीं फेल' फेम विकास दिव्यकीर्ति, संदीप रेड्डी वांगा को सुनाई खरी- खोटी

यूपीपीएससी टीचर और 12वीं फेम एक्टर विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) एनिमल पर अपनी भड़ास निकाली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एनिमल (Animal) को लेकर बात की। रणबीर कपूर की इस फिल्म से विकास दिव्यकीर्ति बेहद खफा नजर आए। बातचीत में उन्होंने एनिमल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एनिमल को बदतमीज फिल्म बताया और कहा कि ऐसी मूवी हमारे देश को पीछे धकेलती है।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Publish:Tue, 16 Apr 2024 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 04:59 PM (IST)
Ranbir Kapoor की 'एनिमल' पर भड़के '12वीं फेल' फेम विकास दिव्यकीर्ति, संदीप रेड्डी वांगा को सुनाई खरी- खोटी
'एनिमल' पर भड़के '12वीं फेल' एक्टर विकास दिव्यकीर्ति, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की एनिमल साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है। दुनियाभर में संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने लगभग 900 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, अपने कंटेंट को लेकर भी एनिमल को खूब अलोचना भी सहनी पड़ी। वहीं, अब इस फिल्म पर 12वीं फेल एक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी भड़ास निकाली है, जो एक पूर्व-आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं और अब वो यूपीएससी परीक्षा के लिए छात्रों को पढ़ाते हैं।

विकास दिव्यकीर्ति सोशल मीडिया की दुनिया में एक जानी- मानी हस्ती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर उनके मोटीवेशनल वीडियो वायरल होते हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: नहीं थमेगी सलमान खान की 'दबंगई', इन प्रोजेक्ट्स के साथ भाईजान फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर'

एनिमल से निराश हुए विकास

विकास दिव्यकीर्ति हाल ही में नीलेश मिश्रा के स्लो इंटरव्यू में शामिल हुए। जहां उन्होंने एनिमल को लेकर बात की। रणबीर कपूर की इस फिल्म से विकास दिव्यकीर्ति बेहद खफा नजर आए। बातचीत में उन्होंने एनिमल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एनिमल को बदतमीज फिल्म बताया और कहा कि ऐसी मूवी हमारे देश को पीछे धकेलती है।

एनिमल समाज के लिए खतरा

विकास दिव्यकीर्ति ने कहा, "एनिमल जैसी फिल्म हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। ऐसी फिल्म नहीं बनाई जानी चाहिए। आपने पैसा कमाया। आपने दिखाया कि आपका हीरो एक एनिमल की तरह व्यवहार करता है। कुछ सामाजिक मूल्य होना चाहिए, या लोग केवल पैसे के लिए काम कर रहे हैं?" उन्होंने एनिमल को फूहड़ और बदतमीज फिल्म कहा।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn नहीं दोहराएंगे 'मैदान' वाली गलती, Pushpa 2 के साथ क्लैश के बीच बदलेगी Singham Again की रिलीज डेट?

लिक माय शू डायलॉग पर भड़के विकास

विकास दिव्यकीर्ति ने एनिमल में तृप्ति डिमरी के साथ 'लिक माय शू' वाले सीन के लिए संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना की। फिल्म के इस सीन पर निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म देखने के बाद, क्या होगा अगर कुछ लड़के जो ऐसी मानसिकता के हैं और इतने मेच्योर नहीं हैं, वे अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार का टेस्ट करना चाहते हैं उन्हें अपने जूते चाटने के लिए कह दें, फिर क्या? इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म हम बना रहे हैं तो यह बहुत दुखद है, लेकिन दोनों तरह की ताकत हमेशा मौजूद रहती हैं दुनिया में।"

chat bot
आपका साथी