मुलायम के जन्म दिन की तैयारीः सपा के नौ जिलाध्यक्ष बदले

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने झांसी और मुरादाबाद महानगरों समेत नौ जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2016 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Nov 2016 05:06 PM (IST)
मुलायम के जन्म दिन की तैयारीः सपा के नौ जिलाध्यक्ष बदले

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन से ठीक पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज नौ जिलाध्यक्ष बदल दिए। मुलायम सिंह का 78वां जन्मदिन मंगलवार को है। इस दिन एक बार फिर सपा कुनबे की एकजुटता दिखेगी। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में मुख्य कार्यक्रम होना है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वह अपने जिला मुख्यालयों पर ही समारोह मनाएं। इस बीच मुलायम सिंह यादव को शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर से राजधानी सजने लगी है। इस मौके पर निष्कासित सपा नेताओं के साथ ही पूरा परिवार इस समारोह में एकजुट नजर आ सकता है।

रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन वापस, पार्टी में सभी पद बरकरार

आल इज वेल इन सपा

समाजवादी कुनबे में कलह के बाद पार्टी की रजत जयंती में पूरे परिवार को मंच पर लाने की तैयारी थी लेकिन निष्कासित नेताओं के साथ ही कई प्रमुख लोग नदारद थे। मुलायम के जन्मदिन के बहाने पार्टी सब कुछ ठीक का संदेश दे सकती है। इसके लिए पहले से कुछ इसी तरह का माहौल बन रहा है। अखिलेश की युवा ब्रिगेड के बर्खास्त नेताओं ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर अपना पक्ष रख दिया है। उसके बाद उन्हें चुनाव की तैयारी में जुटने को कह दिया गया है।प्रोफेसर रामगोपाल यादव को सपा में वापस हो ही चुके हैं। मुलायम के जन्मदिन समारोह में पूरा कुनबा एक साथ उन्हें बधाई देगा।

सपा घमासानः मुलायम से भेंट में निष्कासित युवा टीम की वापसी के संकेत

सपा के नौ जिलाध्यक्ष बदले

सपा के कार्यालय सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मिर्जा करामत बेग को झांसी महानगर, अथर हुसैन अंसारी को मुरादाबाद, मानिक चंद यादव को मैनपुरी, राजेश सिंह चौहान को औरैया, शमीम कौसर सिद्दीकी को सीतापुर, रामू कश्यप को हरदोई, विजय यादव को सोनभद्र तथा विश्वास गुप्ता को फर्रूखाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया है। झांसी महानगर के महासचिव पद पर दया राम गुप्ता को मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी