यूपी चुनाव 2017: जौनपुर में पारसनाथ यादव के पक्ष में आज चुनावी सभा करेंगे मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। जौनपुर में सातवें तथा अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 05 Mar 2017 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 05 Mar 2017 01:05 PM (IST)
यूपी चुनाव 2017: जौनपुर में पारसनाथ यादव के पक्ष में आज चुनावी सभा करेंगे मुलायम सिंह यादव
यूपी चुनाव 2017: जौनपुर में पारसनाथ यादव के पक्ष में आज चुनावी सभा करेंगे मुलायम सिंह यादव

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के सरंक्षण मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के अंतिम चरण में एक नेता के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव इस चुनाव में पहली बार पूर्वांचल पट्टी में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। 

मुलायम सिंह यादव की मल्हनी में दिन में दो बजे से चुनावी जनसभा होगी। जौनपुर में सातवें तथा अंतिम चरण में आठ मार्च को मतदान होना है। जौनपुर में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा की थी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छह चरण का मतदान हो चुका है। सातवें चरण के मतदान से पहले सभी दल के नेता प्रचार में जुटे हैं। इस चरण में अब मुलायम सिंह यादव भी समाजवादी पार्टी के एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। 

यह भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद, गिरफ्तारी वारंट और लुकआउट सर्कुलर जारी

मुलायम सिंह यादव जौनपुर में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने तीसरे चरण के मतदान से पहले इटावा के जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव तथा लखनऊ के कैंट क्षेत्र में अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया था। मुलायम सिंह के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी दल सातवें चरण के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख मुलायम सिंह यादव आज जौनपुर में पारसनाथ यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जिसके तहत सपा प्रमुख जौनपुर के दौरे पर जायेंगे। पारसनाथ यादव मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी माने जाते हैं।

तस्वीरों में देखें-अखिलेश यादव और राहुल गांधी का साझा रोड-शो

पारसनाथ यादव जौनपुर की मल्हनी सीट से समाजवादी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी हैं। वाराणसी से सटे जौनपुर की सियासत में मल्हनी विधानसभा का मामला बहुत दिलचस्प है। यहां पर पारसनाथ यादव का मुकाबला निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहुबली नेता धनंजय सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के सतीश सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी के विवेक यादव से होगा। 2012 के चुनाव को छोड़ लगभग एक दशक से इस सीट पर धनंजय का सिक्का चलता रहा है।

धनंजय सिंह ने हर बार अपने विरोधियों को चौंकाया। यहां से धनंजय सिंह ने अधिकांश सियासी पारियों में छोटी पार्टियों पर दांव खेला और बड़ी जीत हासिल की। धनंजय की पत्नी जागृति सिंह ही पिछली बार इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं, लेकिन आखिरी समय पर ठाकुर वोट बंट जाने से चुनाव हार गई थीं। वो दूसरे नंबर पर थीं और उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। वोट बंटने के इस बार भी पूरे आसार हैं।
यादव बहुल इस सीट पर दो यादव और दो ठाकुर कैंडिडेट खड़े हैं। पारसनाथ यादव और धनंजय सिंह के अलावा बीजेपी ने सतीश सिंह और बसपा ने विवेक यादव को टिकट दिया है। यहां 86 हजार यादव, 50 हजार ठाकुर, 40 हजार ब्राह्मण व 54 हजार दलित हैं। इनके साथ 20 हजार मुसलमान व 22 हजार दलित वोट हैं। 
chat bot
आपका साथी