UP MLC Chunav 2020: आगरा में BJP की टोलियां तैयार, मतदाताओं को निकालेंगी घरों से बाहर

UP MLC Chunav 2020 खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए आज होगा मतदान। भाजपा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में इस बार पूरी ताकत के साथ जुटी है। नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:30 AM (IST)
UP MLC Chunav 2020: आगरा में BJP की टोलियां तैयार, मतदाताओं को निकालेंगी घरों से बाहर
खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के लिए आज मतदान।

आगरा, जागरण संवाददाता। खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां कर ली हैं। पार्टी ने घर-घर पर्चियां पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की थी और जनप्रतिनिधियों, दिग्गजों के माध्यम से भी समर्थन जुटाया था। संगठन ने पोलिंग स्टेशन के आधार पर कार्यकर्ताओं की टोलिंया बनाई हैं, जिन पर घर-घर पहुंच मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करनी की जिम्मेदारी है।

भाजपा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में इस बार पूरी ताकत के साथ जुटी है। नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी, जबकि मौखिक रूप से उन्हें लंबे समय से तैयारी करने को कह दिया था। संगठन ने आगरा खंड शिक्षक के लिए एटा निवासी डाॅ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ और आगरा खंड स्नातक के लिए अलीगढ़ निवासी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह पर दांव लगाया है। दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने और पार्टी पदाधिकारी एवं चुनाव संयोजकों को रणनीत समझाने के लिए पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी आगरा आ चुके हैं। उन्होंने मतदाताओं से सीधे संपर्क करने के साथ ही प्रबुद्धजनों और शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं से संपर्क साधने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मतदाता सम्मेलन के माध्यम से भी मतदाताओं से पार्टी ने संपर्क साधा था। साथ ही मतदाता पोलिंग स्टेशन पहुंचे इसकी चिंता करने को कहा गया था। इसके लिए टोलियां बनाई गई है, जो मतदाताओं को प्रेरित करने के कार्य में जुटी हैं। 

chat bot
आपका साथी