यूपी चुनावी 2017: अखिलेश यादव आज अंबेडकरनगर के आलापुर में करेंगे चुनावी सभा

प्रदेश के अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट पर नौ को मतदान होना है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनावी सभा करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Mar 2017 12:03 PM (IST) Updated:Tue, 07 Mar 2017 12:35 PM (IST)
यूपी चुनावी 2017: अखिलेश यादव आज अंबेडकरनगर के आलापुर में करेंगे चुनावी सभा
यूपी चुनावी 2017: अखिलेश यादव आज अंबेडकरनगर के आलापुर में करेंगे चुनावी सभा
लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान पर रोक के बाद भी एक सीट पर सभी दलों ने अपना जोर लगा दिया है। प्रदेश के अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा सीट पर नौ को मतदान होना है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज चुनावी सभा करेंगे।
अंबेडकरनगर के आलापुर में पाचवें चरण में मतदान तय था। समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण अब मतदान नौ मार्च को होगा।
यहां से समाजवादी पार्टी ने चंद्रशेखर कनौजिया की पत्नी संगीता को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सातवें चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान पर कल रोक लग गई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अंबेडकरनगर के दौरे पर हैं। यहां के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी कई सभा आलापुर विधानसभा में आयोजित की गयी है। अंबेडकरनगर की आलापुर विधानसभा में चुनाव प्रचार आज शाम से थमेगा।
समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी संगीता कनौजिया यहां पर प्रदेश सरकार के कार्यों व विपक्षी दलों की नाकामियों को गिना रही हैं। इसी दौरान संगीता की तबीयत बिगड़ जाती है। लोग मुश्किल से पकड़कर खड़ा करते हैं। 
chat bot
आपका साथी